scriptजिस लडक़े के साथ बहन भागी, उसके वकील ने महिला से कई बार किया बलात्कार, निजी पलों का वीडियो किया वायरल | Women raped: Bihar Advocate raped women many times then viral video | Patrika News
अंबिकापुर

जिस लडक़े के साथ बहन भागी, उसके वकील ने महिला से कई बार किया बलात्कार, निजी पलों का वीडियो किया वायरल

Advocate raped women: बिहार के वकील ने महिला को कहा था कि वह उससे प्यार करता है और शादी भी करेगा, वीडियो बनाने के दौरान वकील यह कहता था कि यादगार के तौर पर बना रहा

अंबिकापुरApr 03, 2024 / 09:04 pm

rampravesh vishwakarma

advocate_arrested_1.jpg
अंबिकापुर. Advocate raped women: शादी का झांसा देकर बिहार के एक वकील द्वारा एक महिला से कई बार बलात्कार किया गया। यही नहीं, वह निजी पलों का वीडियो भी बनाता रहा। उक्त वीडियो को उसने महिला के परिजनों को भेजने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। इसके बाद महिला ने मामले की रिपोर्ट सीतापुर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वकील को बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि पीडि़ता की बहन एक लडक़े के साथ भाग गई थी, उसी लडक़े का केस आरोपी वकील लड़ रहा था।

गौरतलब है कि वर्ष 2022 में पीडि़ता की बहन बिहार के एक लडक़े के साथ भाग गई थी। इस दौरान पीडि़ता की जान-पहचान लडक़ा पक्ष के वकील रितिक रोशन निवासी समस्तीपुर बिहार से हो गई।
इसके बाद दोनों लगातार फोन पर बातचीत करने लगे। जबकि पीडि़ता शादीशुदा व एक बच्चे की मां भी है। वकील ने पीडि़ता से कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी भी करेगा।
इसके बाद उसने महिला से अलग-अलग जगहों पर कई बार बलात्कार किया। शारीरिक संबंध बनाते समय वकील अश्लील वीडियो भी बना लेता था। पीडि़ता के पूछने पर वह कहता था कि यादगार के तौर पर बना रहा है।

Video: एक धर्म विशेष के युवकों ने कार से 2 नाबालिग छात्राओं का किया अपहरण, रांची से गिरफ्तार, क्षेत्र में तनाव की स्थिति


बिहार से लेकर अंबिकापुर तक के होटल में दुष्कर्म
पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि वकील द्वारा उसके साथ कई बार बलात्कार किया गया। वह उसकी बहन के घर, सीतापुर तथा अंबिकापुर स्थित होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता था।

घर में अकेली रही नाबालिग भतीजी पर टूटा चाचा का कहर, किशोरी ने खाया जहर


सोशल मीडिया पर किया वायरल
वकील ने शारीरिक संबंध बनाने का वीडियो पीडि़ता के परिजनों को भेजने के अलावा सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट 23 मार्च को सीतापुर थाने में दर्ज कराई थी।
पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी वकील को गिरफ्तार कर धारा 376(2)(ढ), 509(ख) एवं आईटी एक्ट की धारा 67, 67(क) अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Hindi News/ Ambikapur / जिस लडक़े के साथ बहन भागी, उसके वकील ने महिला से कई बार किया बलात्कार, निजी पलों का वीडियो किया वायरल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो