scriptदुर्घटना में घायल पिता अस्पताल में जबकि 2 छोटे भाइयों के साथ घर में थी किशोरी, मौका पाकर घुस आया युवक और… | Young man try to rape with 14 year old girl | Patrika News
अंबिकापुर

दुर्घटना में घायल पिता अस्पताल में जबकि 2 छोटे भाइयों के साथ घर में थी किशोरी, मौका पाकर घुस आया युवक और…

पुलिस ने 30 वर्षीय आरोपी युवक के खिलाफ दर्ज किया अपराध, पिता के अस्पताल में भर्ती होने पर 14 वर्षीय पुत्री भाइयों की कर रही थी देखरेख

अंबिकापुरMay 07, 2019 / 02:26 pm

rampravesh vishwakarma

Try to rape

Try to rape

अंबिकापुर. 14 वर्षीय एक किशोरी अपने 2 छोटे भाइयों के साथ रविवार की रात घर में थी। इसी बीच गांव का ही 30 वर्षीय युवक घर में घुस आया और किशोरी का हाथ पकड़कर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा।
इस दौरान किशोरी ने कहा कि उसे पानी पीना है, जब युवक ने उसे छोड़ा तो वह घर से बाहर निकल गई और शोर मचाने लगी। आवाज सुनकर लोग वहां आ पाते, इससे पहले ही युवक फरार हो गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खलिबा मांझापारा निवासी 14 वर्षीय पीडि़ता अपने पिता और 2 छोटे भाइयों के साथ रविवार को घर में थी। शाम को उसके पिता बाजार गए हुए थे।

जब पिता घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान चठिरमा बेरियर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
पीडि़ता और उसके दोनों भाई पिता के अस्पताल में भर्ती होने के बाद रात में घर में अकेले थे। इस बात का फायदा उठाकर गांव के ही मलवा यादव उम्र 30 वर्ष घर में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने लगा।
आरोपी के चंगुल से बचने के लिए पीडि़ता पानी पीने का बहाना बनाकर घर से बाहर निकल आई और शोर मचाने लगी। इस पर आरोपी वहां से फरार हो गया।

Home / Ambikapur / दुर्घटना में घायल पिता अस्पताल में जबकि 2 छोटे भाइयों के साथ घर में थी किशोरी, मौका पाकर घुस आया युवक और…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो