5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

14 साल के भारतवंशी अमरीकी ने जीती स्पेलिंग बी प्रतियोगिता

भारतीय मूले के अमरीकी कार्तिक नेम्मानी ने 2018 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता अपने नाम की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 1 Jun 2018, 12:58 PM IST

 Karthik

14 साल के भारतवंशी अमेरिकी ने जीती स्पेलिंग बी प्रतियोगिता

वाशिंगटन। विदेश में भारत का फिर से डंका बजा है। अमरीका में भारतीय मूले के अमरीकी कार्तिक नेम्मानी ने 2018 स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है। कार्तिक ने जैसे ही कोईनोनिया शब्द की सही स्पेलिंग बताई, तुरंत ही उसे विजेता घोषित कर दिया गया। बता दें कि इस प्रतियोगिता को 93 साल के इतिहास में सबसे कठिन प्रतियोगिता बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-हाई अलर्ट पर दिल्ली और जम्मू-कश्मीर, जैश-ए-मोहम्मद रच रहा है बड़े आतंकी हमले की साजिश

16 फाइनलिस्ट को हराकर जीती प्रतियोगिता

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को हुई इस प्रतियोगिता में 14 साल के नेम्मानी 16 फाइनलिस्ट का मुकाबला किया और सबको पछाड़ते हुए प्रतियोगिका का विजेता बने। प्रतियोगिता काफी रोमांचक भरा रहा। प्रतियोगिता के आखिरी में नेम्मानी और 12 साल के नायसा मोदी के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। नायसा मोदी 'बीवट्ससिनस्लेज'शब्द की सही स्पेलिंग नहीं बता पाई। फिर अंत में नेम्मानी ने 'कोईनोनिया' शब्द की सही स्पेलिंग बताकर स्पेल बी प्रतियोगिता अपने नाम कर ली।

यह भी पढ़ें- दुनिया में शांति बनाए रखने के लिए 70 साल में सबसे ज्यादा शहीद हुए हैं भारतीय: यूएन महासचिव

विजेता को मिला ये इनाम

वहीं, विजेता बनने के बाद नेम्मानी ने कहा, 'मैं वास्तव में बेहद खुश हूं। यह मेरा एक सपना रहा है, जो सच हो गया।' नेम्नानी ने बताया कि वे इस प्रतियोगिका के लिए काफी दिनों मेहनत कर रहे थे। अब जाकर उनकी मेहनत रंग लाई है।

यह भी पढ़ें-मेनका गांधी का रविशंकर प्रसाद को खत: बंद हो दहेज का अनुमान लगाने वाली वेबसाइट

बता दें कि विजेता को स्क्रिप्स बी की ओर से 40,000 डॉलर और एक ट्रॉफी मिली है। वहीं मेरियम-वेबस्टर की ओर से 2,500 डॉलर नकद पुरस्कार, मीडिया टूर के तहत न्यूयॉर्क और हॉलीवुड की ट्रिप मिला है। साथ ही नेम्मानी के स्कूल के लिए पिज्जा पार्टी का इनाम मिला है। बेटे के जीतने पर मां-बाप ने भी खुशी जाहिर की है।