5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई अलर्ट पर दिल्ली और जम्मू-कश्मीर, जैश-ए-मोहम्मद रच रहा है बड़े आतंकी हमले की साजिश

दिल्ली और जम्मू-कश्मीर हाई अलर्ट पर। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कर सकते हैं बड़ा आतंकी हमला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 1 Jun 2018, 11:50 AM IST

terror attack

दिल्ली हाई अलर्ट पर, जैश-ए-मुहम्मद रच रहा है बड़े आतंकी हमले की साजिश

श्रीनगर । देश में एक बार फिर से आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। राजधानी दिल्ली सहति जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों पर हमले की आशंका जताई जा रही है। जवानों की सुरक्षा को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली भी आतंकियों के निशाने पर है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसी संभावना है कि दो से तीन दिनों के अंदर जैश-ए-मोहम्मद के 12 आतंकी फिदायीन हमला कर सकते है। दिल्ली सहित यह हमला जम्मू-कश्मीर में सेना या उनके ठिकानों पर भी होने की संभावना है। वहीं, सुरक्षाबलों ने भी हमले की आशंका जताई है। उनके मुताबिक हमला हिट ऐंड रन जैसा भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली:सीलिंग अभियान तेज, ब्रांडेड शोरूम सहित कई दुकानें सील

बड़े हमले की आशंका

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैश-ए-मोहम्मद के 12 आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की फिराक में है और ये घाटी सहित दिल्ली में बहुत बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रच रहे हैं। खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आतंकवादी कई समुहों में है। बता दें कि शनिवार को रमजान का 17वां दिन है। इस दिन बद्र की लड़ाई की सालगिरह। इस दिन आतंकी बड़े पैमाने पर आतंकवादी हमलों की योजना बना रहे हैं।

रमजान में बढ़ी आतंकी गतिविधियां

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के सफाए के लिए सेना कि ओर से ऑपरेशन ऑल ऑउट चलाया जा रहा है। इसके तहत सेना ने घाटी में कई आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, भारत सरकार ने रमजान के महीने में सेना के इस अभियान में नरमी की घोषणा की है। लेकिन सेना की तरफ से नरमी के बावजूद सीमा पार से आतंकी गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही है। दो दिन पहले ही दो आतंकियों ने सेना की पट्रोलिंग पार्टी प र हमला किया था। हमले में दो आंतकियों को जवानों ने ढेर कर दिया।

यह भी पढ़ें-मेनका गांधी का रविशंकर प्रसाद को खत: बंद हो दहेज का अनुमान लगाने वाली वेबसाइट

2017 में रमजान के महीने में 42 लोगों की मौत

गैरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में 2017 के दौरान रमजान के महीने में आतंकी हमले और हिंसक घटनाओं में कुल 42 लोगों की मौत हुई थी। मरने वाले इन 42 लोगों में से 27 आतंकी, 9 पुलिसकर्मी और 6 स्थानीय नागरिक शामिल थे। वहीं इसके अलावा उसी साल आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा को भी निशाना बनाया था। इस दौरान दर्शनार्थियों की एक बस पर आतंकियों ने हमला कि जिसमें 7 लोगों की मौत हुई थी और 19 लोग घायल हुए थे।