5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू में चार वाहन आपस में टकराए, 20 से ज्यादा यात्री घायल

जम्मू में चार वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें 20 से ज्यादा लोगों के घायल होने की ख़बर है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 1 Jun 2018, 10:24 AM IST

road accident

जम्मू में चार वाहन आपस में टकराएं, 20 से ज्यादा यात्री घायल

जम्मू। जम्मू में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहां के नरवाल इलाके में चार वाहनों की आपस में टक्कर में 26 यात्रियों के घायल होने की ख़बर है। घटना गुरुवार रात की बताई जा रही है। बता दें कि इन चार वाहनों में सेना का एक वाहन, दो मिनी बसें और एक ट्रक है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं , डॉक्टरों का कहना है कि 20 में से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में तीन सैन्य कर्मी, छह महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-पत्नी को जुए में लगाया दांव पर, जीतने वाले दोस्त ने किया बलात्कार

जानकारी कें मुताबिक सड़क हादसे में दो मिनी बसों में बैठे यात्रियों को चोटें आई है। वहीं, सेना के वाहन में तीन सैन्यकर्मी थे, उन्हें भी गंभीर चोटे लगी हैं। सभी को पुुलिस ने सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा अन्य घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। बता दें कि चारों बाहनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि सैन्य वाहन मिनी बसों से जा टकराया। इसके बाद वह दीवार से भी जा भिड़ा, जिसकी वजह से वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, मिनी बसों को टक्कर लगने से उसमें बैठे यात्री एक दूसरे के ऊपर जाकर गिरे। यात्रियों को गंभीर चोटें आईं है। टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक फरार हो गया।

इस भीषण सड़क हादसे के बाद नरवाल इलाके में चीख पुकार मच गई। इलाके के कई रास्ते भी बंद दो गए हैं। घटवहीं, मना के करीब दो घंटे के बाद सड़क पर से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। हादसे की जानकारी लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया और घायलों को जीएमसी असपताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी यात्रियों के परिजनों को दे दी गई है। कई घायलों ने मोबाइल के जरिए अपने घर पर सूचित किया।

यह भी पढ़ें-गर्मी में अब प्यासी भी रहेगी दिल्ली, हरियाणा नहीं देगा ज्यादा पानी

प्राप्त जानकरी के अऩुसार, घायलों में राकेश कुमार निवासी नरवाल, मनोहर लाल माहौर, प्रदीप कुमार उत्तर प्रदेश मौजूदा समय कुंजवानी, रिक्की राजीव नगर, अब्दुल अजीज वर्मा मौजूदा समय बठिंडी, आमिर सुंदरबनी, एक अज्ञात, गुलशन कुमार बिश्नाह, मोहम्मद रेहान छन्नी रामा, मुलख राज बिलावर, चमन लाल नरवाल, अनुराधा नरवाल, मोहम्मद मारूफ छन्नी रामा, नजीरा बीबी छन्नी रामा, शंभुनाथ कासिम नगर, कुलदीप राज मड़, प्रियंका कौर सुभाष नगर, राजपाल सिंह मलिक मार्केट, रानु देवी चिनैनी, करतार चंद उधमपुर, शमशेर रामबन और शबाना छन्नी रामा शामिल हैं।