scriptशादी के कुछ दिन पहले दुल्हे की हुई मौत, मंगतेर ने कब्र से रचा ली शादी | After the death of the groom, the fiancee married his grave | Patrika News
अमरीका

शादी के कुछ दिन पहले दुल्हे की हुई मौत, मंगतेर ने कब्र से रचा ली शादी

अमरीका के इंडियाना में जेसिका पेजेट के मंगेतर केंडल मर्फी की दुर्घटना में मौत हो गई थी

नई दिल्लीOct 13, 2018 / 04:39 pm

Mohit Saxena

marriage

दुल्हे की मौत के बाद मंगेतर ने उसकी कब्र से शादी रचाई

वाशिंगटन। शादी करने जा रही एक दुल्हन के मंडप में दुल्हा नहीं है। इसके बावजूद उसने पूरे रस्मो रिवाज के साथ शादी रचाई। यह कोई परी कथा नहीं है। यह घटना हकीकत में अमरीका के इंडियाना में हुई,जहां दुल्हन ने अपने मंगेतर की मौत के बाद उसकी क्रब से शादी करने का फैसला लिया।
दुर्घटना में हुई मौत

जेसिका पेजेट के मंगेतर केंडल मर्फी की दुर्घटना में मौत हो गई। जेसिका बताती हैं कि केंडल की मौत के कुछ देर बाद ही उसको बुटीक से फोन आया था कि उनकी शादी का जोड़ा तैयार है। वह कहती हैं, तब वह उस मानसिक अवस्था में नहीं थी कि शादी के जोड़े के बारे में कुछ सोच पाती। उनके घरवाले इसके लिए काफी कुछ खर्च कर चुके थे। फिर उन्होंने ये जोड़ा ले आने का फैसला किया।
जेसिका ने फोटो एल्बम तैयार कराया

जेसिका ने फोटो एल्बम भी तैयार कराया है। इस एल्बम को पहली बार देखने पर यह किसी आम शादी की एलबम की तरह ही नजर आएगी। लेकिन अगर इन तस्वीरों को गौर से देखे जाने पर पता चलता है कि इसमें दुल्हा ही नहीं है। इन तस्वीरों में दुल्हन के चेहरे पर जो रौनक होनी चाहिए, वो गायब थी। उसके मां-बाप की खुशी में चमक नहीं थी। एल्बम के आखिर में पता चलता है कि दुल्हन ने होने वाले दूल्हे की कब्र से शादी की है।
केंडल एक बेहतरीन इंसान थे: जेसिका

जेसिका कहती हैं कि केंडल एक बेहतरीन इंसान थे। बहुत प्यार करने वाले, दयालु। यही वजह है कि केंडल की मौत के बाद उन्होंने फैसला किया कि वो शादी रद्द नहीं करेंगी। 29 सितंबर को जेसिका ने सफेद रंग की दुल्हन वाली पोशाक पहनी। ये वही पोशाक थी जो उन्होंने अपने लिए पसंद की थी। जेसिका ने इस खास दिन के लिए अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को निमंत्रण भी दिया। इस मौके पर वो फोटोग्राफर भी वहां मौजूद था जिसे जेसिका और केंडल ने इस दिन फोटो खींचने के लिए चुना था।

Home / world / America / शादी के कुछ दिन पहले दुल्हे की हुई मौत, मंगतेर ने कब्र से रचा ली शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो