अमरीका

Donald Trump का दावा, 2024 में राष्ट्रपति बनने पर रोक सकते हैं वर्ल्ड वॉर 3

Donald Trump’s Presidential Campaign: पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अगले साल अमरीका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। हाल ही में ट्रम्प ने अपने अभियान में वर्ल्ड वॉर 3, रूस-यूक्रेन युद्ध और दूसरे कई बड़े मुद्दों पर संबोधित किया।

नई दिल्लीMar 15, 2023 / 02:26 pm

Tanay Mishra

Donald Trump at his Iowa campaign

अमरीका (United States of America) में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने वाले हैं। इसके लिए उम्मीदवारों ने अपनी कमर कस ली हैं। इन्हीं उम्मीदवारों में एक पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) भी शामिल हैं। कई विवादों के कारण चर्चित रह चुके ट्र्रम्प पहले ही 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर चुके हैं। इसके साथ ही ट्रम्प ने अपना अभियान भी शुरू कर दिया है और चुनाव की तैयारियॉँ भी शुरू कर दी हैं। हाल ही में अमरीका के आयोवा (Iowa) में उनके अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर संबोधन पेश किया।

वर्तमान राष्ट्रपति पर साधा निशाना

ट्रम्प ने अपने संबोधन में अमरीका के वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) पर भी निशाना साधा। ट्रम्प ने कहा कि बाइडन का प्रशासन देश में सही से काम नहीं कर रहा है। ट्रम्प ने कहा कि बाइडन प्रशासन की लापरवाही की वजह से रूस और चीन के संबंध मजबूत हो गए। बाइडन प्रशासन की नाकामी के चलते अमरीका परमाणु युद्ध (Nuclear War) की ओर बढ़ सकता है और दुनिया खत्म हो सकती है।


यह भी पढ़ें

यूक्रेन का मरिंस्की पैलेस: जहाँ हुई थी RRR के ऑस्कर विजेता गाने ‘नाटू नाटू’ की शूटिंग, जानिए वहाँ और क्या है खास

ट्रम्प का दावा: रोक सकते हैं वर्ल्ड वॉर 3


ट्रम्प ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया वर्ल्ड वॉर 3 की तरफ बढ़ रही है और इसका खतरा हर दिन बढ़ रहा है। ट्रम्प ने इसके लिए भी बाइडन प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराया। साथ ही ट्रम्प ने दावा भी किया कि अगर वह 2024 में एक बार फिर से अमरीका के राष्ट्रपति बनते हैं तो वर्ल्ड वॉर 3 होने से रोक सकते हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही बड़ी बात

ट्रम्प ने अपने संबोधन में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी बड़ी बात कही। ट्रम्प ने कहा कि अगर वह 2024 में फिर से अमरीका के राष्ट्रपति बनते हैं और तब तक अगर रूस-यूक्रेन का युद्ध खत्म नहीं होता है, तो राष्ट्रपति बनते ही 24 घंटे में दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध को बंद करवा देंगे।

यह भी पढ़ें

पाकिस्तान के कराची में छाया अंधेरा! लोग हुए परेशान, बिजली विभाग ने नहीं दिया कोई जवाब

Home / world / America / Donald Trump का दावा, 2024 में राष्ट्रपति बनने पर रोक सकते हैं वर्ल्ड वॉर 3

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.