27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: पांच माह की बच्ची को जोर-जोर से हिलाने से हुई मौत, पिता गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 15 Oct 2018, 8:44 AM IST

Baby

अमरीका: पांच माह की बच्ची को जोर-जोर से हिलाने से हुई मौत, पिता गिरफ्तार

वाशिंगटन डी.सी। अमरीका के बाल्टीमोर शहर में एक पांच महीने की मासूम की मौत से लोग दुखी है। बच्ची को उसके 21 वर्षीय पिता ने मार दिया। खबरों के मुताबिक, पांच माह की नवजात ब्राइलीन फोर्ड का शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में परिवार के करीबी लोग शामिल हुए और नम आंखों के साथ बच्ची को अंतिम विदाई दी। बता दें कि 4 अक्टूबर को गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन तक मासूम अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करती रही। लेकिन वह जिंदगी की जंग नहीं जीत पाई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अमरीका में तूफान से बिजली, संचार और जलापूर्ति सेवा ठप, मलबा हटाने का काम जारी

बच्ची का पिता गिरफ्तार
डॉक्टर्स ने ब्राइलीन फोर्ड की मौत को हत्या करार दिया है। बच्ची के सिर में गंभीर चोटें आई थी। नवजात की मौत 'शेकेन बेबी सिंड्रोम' बताई जा रही है। बता दें कि शेकन बेबी सिंड्रोम बच्चे को हिलाने-डुलाने से पैदा हुई एक बीमारी है। जब 1 से 2 साल तक के बच्चे को बार-बार ज़ोर-ज़ोर से हिलाया-डुलाया जाता है तो उसके दिमाग पर असर होता है। पुलिस ने ब्रेलयेन की मौत के मामले उसके पिता को आरोपी बनाया है। एंथनी फोर्ड पर सेकेंड-डिग्री की हत्या, बाल दुर्व्यवहार परिणामस्वरूप मृत्यु, फर्स्ट और सेकेंड डिग्री बाल शोषण और फर्स्ट और सेकेंड डिग्री हमला के आरोप लगे हैं। बच्ची की मां कार्टने एंड्रयू ने अपने पति का बचाव करते हुए कहा है कि मुझे नहीं लगता कि एंथनी कभी ऐसा करेंगे, मुझे पता है वह अपने बच्चे को चोट कभी नहीं पहुंचाएंगे। वह अपने बच्चे से प्यार करते थे। वहीं एंथनी की मां गमजदा हैं। उनको भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनके लड़के की वजह से उनकी पोती की मौत हो गई। बता दें कि ब्राइलीन को इस साल बाल्टीमोर शहर की मानव हत्या की सबसे छोटी शिकार कहा जा रहा है।