scriptन्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला पर हमला, अमरीकी नागरिक गिरफ्तार | Indian-origin woman attacked in New York, one arrest | Patrika News
अमरीका

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला पर हमला, अमरीकी नागरिक गिरफ्तार

अल्लाशीद पर आरोप है कि उसने महिला पर हमला करने से पहले उस पर समलैंगिक फब्तियां भी कसी। हमले में महिला की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है।

नई दिल्लीDec 15, 2018 / 07:11 pm

mangal yadav

Indian-origin woman attacked

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला पर हमला, अमरीकी नागरिक गिरफ्तार

न्यूयॉर्कः न्यूयॉर्क में 54 वर्षीय एक व्यक्ति को एक सब-वे पर भारतीय मूल की एक महिला पर द्वेषपूर्ण हमले और समलैंगिक फब्तियां कसने के कारण गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि मैनहट्टन के पूर्वी हरलेम के रहने वाले अल्लाशीद अल्लाह को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया और उस पर न्यूयॉर्क शहर के क्वींस बोरोह में 30 नवंबर को 20 वर्षीय अवनीत कौर पर द्वेषपूर्ण अपराध और हिंसक हमला करने का आरोप है।

महिला से की बदसलूकी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अल्लाशीद पर आरोप है कि उसने महिला पर हमला करने से पहले उस पर समलैंगिक फब्तियां भी कसी। हमले में महिला की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आया है। घटना के दौरान पीड़िता एक अन्य महिला के साथ क्वींस में शाम के वक्त मैनहट्टन की ओर जाने वाली ट्रेन में यात्रा कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की किसी बात पर महिला से कहासुनी हो गई। महिला ने वहां से निकलने का प्रयास किया, लेकिन उसने उसका पीछा किया। उसने कौर को पीछे से पकड़ा और उसके सिर के नीचे घूंसा मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गई और गिरने से पहले उसका सिर और गला एक खंभे से टकरा गया। पीड़िता को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई है।

आरोपी को 15 साल तक हो सकती है जेल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। अदालत में मामले की अगली पेशी 27 दिसंबर को होगी। अगर आरोप सच पाए गए तो अल्लाशीद को 15 साल तक की जेल की सजा हो सकती है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / America / न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला पर हमला, अमरीकी नागरिक गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो