scriptIS ने अमरीकी जासूसों को जानवरों की तरफ काटा, जारी किया वीडियो | Isis Hanging Us Spies From Hooks And Butcher Them Like Sheep | Patrika News
अमरीका

IS ने अमरीकी जासूसों को जानवरों की तरफ काटा, जारी किया वीडियो

रक्का इज बिंग स्लॉटर्ड साइलेंटली नाम के ह्यूमन राइट्स ग्रुप के संस्थापक
अबु मोहम्मद ने इस वीडियो को अब तक का सबसे खतरनाक वीडियो बताया

Sep 14, 2016 / 10:57 am

Rakesh Mishra

isis

isis

दमिश्क। दुनिया के सबसे खूंखार आतंकवादी संगठन आईएस ने एक दिल दहलाने वाला वीडियो जारी किया है। द मेकिंग ऑफ इल्यूशन के नाम से जारी किए गए इस वीडियो में कैदियों को मीट हुक से उल्टा लटकाते हुए दिखाया गया है।

आईएस ने इन कैदियों को अमरीका का जासूस बताया है। विदेशी खुफिया एजेंसियों का मजाक उड़ाने के लिए आतंकवादी संगठन ने इस वीडियो को जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस घटना को नॉर्थ-ईस्टर्न सीरिया के दीर-एज-जोर इलाके के एक बूचडख़ाने में अंजाम दिया गया है। रक्का इज बिंग स्लॉटर्ड साइलेंटली नाम के ह्यूमन राइट्स ग्रुप के संस्थापक अबु मोहम्मद ने इस वीडियो को अब तक का सबसे खतरनाक वीडियो बताया है।

इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स अपने दोनों हाथो में हुक से लटकाकर दो कैदियों को ले जा रहा है। इसके बाद बूचडख़ाने में दोनों कैदियों को मार दिया जाता है। इसके बाद उन्हें लुक से उल्टा लटका दिया जाता है। 12 मिनट के इस वीडियो में आईएसआईएस के पहले की हत्याओं को दिखाया गया है। वीडियो में पेरिस के एफिल टॉवर को सिम्बॉलिक रूप में दिखाया गया है।

Home / world / America / IS ने अमरीकी जासूसों को जानवरों की तरफ काटा, जारी किया वीडियो

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो