25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेनेजुएला में शांति के लिए मेक्सिको, उरुग्वे ने पेश किया ‘मोंटेवीडियो मैकेनिज्म’, रखी ये शर्त

इस मैकेनिज्म में शांति प्राप्त करने के लिए तत्काल वार्ता, समझौता, प्रतिबद्धता और कार्यान्वयन सहित चार बिंदु शामिल हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 7 Feb 2019, 6:52 PM IST

Mexico presented four formulae proposal

वेनेजुएला में शांति के लिए मेक्सिको, उरुग्वे ने पेश किया 'मोंटेवीडियो मैकेनिज्म', रखी ये शर्त

मोंटेवीडियो। मेक्सिको और उरुग्वे ने वेनेजुएला में शांति बहाल करने के लिए चार सूत्रीय प्रस्ताव की पेशकश की है दिया है, जिसे'मोंटेवीडियो मैकेनिज्म' का नाम दिया गया है। इस मैकेनिज्म में शांति प्राप्त करने के लिए तत्काल वार्ता, समझौता, प्रतिबद्धता और कार्यान्वयन सहित चार बिंदु शामिल हैं।

'मोंटेवीडियो मैकेनिज्म' का प्रस्ताव

कैरेबियाई समुदाय (कैरिकॉम) द्वारा समर्थित एक संयुक्त विज्ञप्ति में दोनों देशों ने कहा कि हम वेनेजुएला के लोगों और इसमें शामिल पक्षों को उनके मतभेदों का हल ढूंढने में योगदान देने के लिए 'मोंटेवीडियो मैकेनिज्म' का प्रस्ताव दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रपति निकोलस मदुरो की अगुवाई में वेनेजुएला की निर्वाचित सरकार और स्व-घोषित अंतरिम राष्ट्रपति जुआन गुआइदो के नेतृत्व वाला विपक्ष इस योजना के अनुसार बातचीत के लिए सहमत हो जाता है तो इबेरो-अमेरिकी जनरल सेक्रेटेरियट (सेगिब) प्रमुख रेबेका ग्रिनस्पैन, उरुग्वे के पूर्व विदेश मंत्री एनरिक इग्लेसियस और मैक्सिको के पूर्व विदेश सचिव बर्नाडरे सेपुलवेडा को इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

शीर्ष कैरिकॉम प्रतिनिधि भी होंगे शामिल

एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इसके अलावा एक शीर्ष कैरिकॉम प्रतिनिधि और 'अंतरराष्ट्रीय अनुभव और नैतिकता से कार्य करने के लिए प्रसिद्ध दिग्गज हस्तियों' को भी इसमें शामिल किया जाएगा।