5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव, आज करेंगे नामांकन

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव में नामांकन के अंतिम समय में कांग्रेस ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों नामों की लिस्ट आ गई है।

2 min read
Google source verification

अमेठी

image

Aman Pandey

May 03, 2024

rahul amethi

Lok Sabha elections 2024: उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों नामों की लिस्ट आ गई है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस की ओर से नामांकन के दौरान रोड शो की मंजूरी ले ली गई है।

सात चरण के पांचवें फेज में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर वोटिंग होगी। दोनों सीटें परंपरागत रूप से गांधी परिवार के सदस्यों के पास रही हैं। पहली बार पार्टी ने अमेठी से गैर गांधी परिवार से उम्मीदवार बनाया है।

अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी

अमेठी से इस बार भी भाजपा ने सांसद स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि रायबरेली से बीजेपी ने दूसरी बार दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। दिनेश 2019 का चुनाव हार गए थे।

केएल शर्मा को अमेठी से टिकट

लोकसभा चुनाव 2019 में अमेठी सीट पर स्मृति ईरानी ने बड़ा उलटफेर किया था और पहली बार जीत हासिल की थी। इस बार कांग्रेस ने गैर गांधी परिवार पर दांव खेला है। कांग्रेस ने किशोरीलाल शर्मा को मैदान में उतारकर चौंका दिया है। शर्मा को सोनिया गांधी का करीबी माना जाता है। वो अब तक रायबरेली में सांसद प्रतिनिधि के रूप में जिम्मेदारी संभालते आए हैं।

पार्टी ने इस बार राहुल गांधी की सीट बदल दी है। राहुल को गांधी परिवार की दूसरी परंपरागत सीट रायबरेली से टिकट दिया है। सूत्रों का दावा है कि राहुल गांधी के नामांकन प्रक्रिया में कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी शामिल हो सकती हैं।