6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मुंगेरीलाल के सपने देख रहे अखिलेश’: केशव प्रसाद मौर्य ने कसा तंज, जानिए क्या-क्या कहा

Deputy CM Keshav Maurya: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव सत्ता में आने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख लें, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं होने वाला है।
2 min read
Google source verification
Keshav Prasad Maurya

यूपी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (फोटो IANS)

Keshav Prasad Maurya Attacks Akhilesh Yadav UP Election: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को अमेठी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित एक कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। मौर्य ने स्पष्ट कहा कि अखिलेश यादव जनता की नजरों में खुद एक सवाल बन चुके हैं और सत्ता में लौटने के उनके सपने महज मुंगेरीलाल के हसीन सपनों से ज्यादा कुछ नहीं हैं। उपमुख्यमंत्री के इन बयानों से साफ है कि बीजेपी 2027 के चुनाव से पहले विपक्ष पर दबाव बनाए रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

सत्ता के सपनों पर कटाक्ष

उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए कहा, 'अखिलेश यादव सत्ता में आने के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख लें, लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं होने वाला है।' उन्होंने जोर देकर दावा किया कि बीजेपी ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है और उस साल तक अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन पाएंगे। मौर्य के अनुसार, अखिलेश जितने चाहें सपने देख लें, लेकिन 2047 तक उनकी सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है।

राहुल गांधी पर भी निशाना

केशव प्रसाद मौर्य ने सिर्फ अखिलेश यादव तक सीमित नहीं रहकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि न तो उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और न ही केंद्र में कांग्रेस की सरकार। उनका दावा था कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री भी नहीं बनेंगे। मौर्य ने पहले भी कई मौकों पर अखिलेश और राहुल दोनों पर ऐसे तंज कसते हुए देखा गया है।

2027 चुनाव की तैयारियों का जिक्र

बता दें कि 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दोनों प्रमुख दल बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी पृष्ठभूमि में उपमुख्यमंत्री का यह बयान चुनावी सियासत को और तेज करने वाला माना जा रहा है। मौर्य का यह हमला सपा को लेकर बीजेपी के आक्रामक रुख को रेखांकित करता है।

सहारनपुर मस्जिद विवाद पर जवाब

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री से सहारनपुर में मस्जिद तोड़े जाने को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई निर्माण गैरकानूनी है तो उसे तोड़ा जाएगा। मौर्य ने पूछा कि इसमें गलत क्या है? उन्होंने कानून के अनुसार कार्रवाई को जायज बताया।

आवास लाभार्थियों से मुलाकात

अमेठी दौरे के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने 17 आवास लाभार्थियों को आवास सहायता राशि के चेक भी वितरित किए। उन्होंने लाभार्थियों से व्यक्तिगत बातचीत की, सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली और लोगों के सुझाव भी सुने। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की तारीफ की।