scriptअंतरिक्ष में 6 घंटे से ज्यादा हुई चहलकदमी, ISS की हुई मरम्मत | NASA astronauts walked on the space | Patrika News
अमरीका

अंतरिक्ष में 6 घंटे से ज्यादा हुई चहलकदमी, ISS की हुई मरम्मत

नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने स्पेसवॉक की। जिसका NASA ने लाइव टीवी प्रासरण भी किया

नई दिल्लीMay 17, 2018 / 12:18 pm

Saif Ur Rehman

NASA
नई दिल्ली: अमरीकी अंतरिक्ष एंजेसी NASA ने एक बार फिर से इतिहास रचा है। नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष में लगातार करीब साढ़े छह घंटे चहलकदमी की है। दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से बाहर निकलकर स्पेसवॉक करते हुए अंतरिक्ष की कक्षा में बनी चौकी की मरम्मत और उसे अपग्रेड किया। स्टेशन के कुलिंग सिस्टम हार्डवेयर को अपग्रेड किया गया और नए संचार के उपकरण लगाए गए हैं। जिससे भविष्य में सहायता मिलेगी।
https://twitter.com/hashtag/spacewalk?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
इस साल का पांचवा स्पेसवॉक हुआ पूरा

दो फ्लाइट इंजीनियर्स अनुभवी अंतरिक्ष यात्री रिकी अर्नाल्ड और ड्र फ्यूसटेल ने अमरीका के पूर्वी समायानुसार रात 2:10 बजे अपनी चहलकदमी पूरी की। ये स्पेसवॉक छह घंटे और 31 मिनट में पूरा हुआ। ये अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से बाहर इस साल का पांचवां स्पेसवॉक पूरा हुआ है। नासा के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री परिक्रमा करती हुई लैबोरेटरी की असेंबली और रखरखाव में सहायता के लिए स्टेशन के बाहर कुल 54 दिन, 16 घंटे और 40 मिनट बिता चुके हैं। नासा ने इस चहलकदमी और दोनों अंतरिक्ष यात्र के कार्यों पर नजर रखते हैं लाइव प्रसारण भी किया।
210वीं चहलकदमी

अंतर्राष्‌ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 1998 से लेकर अब तक की ये 210 चहलकदमी है। ड्र फ्यूसटेल की आठवीं और रिकी अर्नाल्ड की चौथी स्पेसवॉक हैं। अगली चहलकदमी की योजना जून 2018 में होगी। जिसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्री दिग्गज रिकी अर्नाल्ड व ड्र फ्यूसटेल पूरा करेंगे।

क्या है अंतर्राष्‌ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन?

1998 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का निर्माण शुरू हुआ था। पहले इसे सिर्फ 15 साल के लिए अंतरिक्ष में रखने की बात थी लेकिन एक करार के बाद इसका इस्तेमाल 2020 तक किया जाएगा। स्टेशन को बनाने में 16 देश शामिल हैं। ये स्टेशन अंतरिक्ष में मानव निर्मित ऐसा स्टेशन है, जिससे पृथ्वी से कोई अंतरिक्ष यान जाकर मिल सकता है। ये स्टेशन एक प्रकार के मंच की तरह होता है। जहां से पृथ्वी का सर्वेक्षण किया जा सकता है, आकाश के रहस्य मालूम किए जा सकते हैं।

Home / world / America / अंतरिक्ष में 6 घंटे से ज्यादा हुई चहलकदमी, ISS की हुई मरम्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो