scriptव्हाइट हाउस में बराक ओबामा के साथ डिनर करेंगी प्रियंका चोपड़ा | Priyanka invited to dinner with barack obama at the white house | Patrika News
अमरीका

व्हाइट हाउस में बराक ओबामा के साथ डिनर करेंगी प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका को अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के एनुएल प्रोग्राम व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में बुलाया गया

Apr 05, 2016 / 10:55 am

Rakesh Mishra

Priyanka

Priyanka

वॉशिंगटन। ऑस्कर सेरेमनी का हिस्सा बनी प्रियंका चोपड़ा अब एक और मुकाम हासिल करने जा रही हैं। प्रियंका जल्द ही अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ नजर आने वाली हैं। दरअसल, प्रियंका को ओबामा के एनुएल प्रोग्राम व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में बुलाया गया है। बराक ओबामा का यह आखिरी वाइट हाउस कॉरस्पॉन्डन्ट्स डिनर है। इस डिनर पार्टी में ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल मेजबानी करेंगी।

प्रियंका को वाइट हाउस से डिनर का न्योता आया है। वैसे अभी तक प्रियंका ने इस पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह अगले हफ्ते वाइट हाउस जा सकती हैं। प्रियंका के साथ इस डिनर में चार बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुके एक्टर ब्रैडली कूपर, किल बिल फेम एक्ट्रेस लूसी लू, दो बार ऑस्कर जीत चुकीं जेन फॉन्डा और ग्लेडिस नाइट भी शामिल होंगे।

अमरीका के राष्ट्रपति हर साल वाइट हाउस में डिनर का एक खास प्रोग्राम रखते हैं। इस प्रोग्राम में कई बड़ी हस्तियों को शामिल किया जाता है। इससे पहले बॉलिवुड एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत भी ओबामा संग डिनर कर चुकी हैं। प्रियंका ने हाल ही में अमरीकी शो क्वाटिंको से विदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Home / world / America / व्हाइट हाउस में बराक ओबामा के साथ डिनर करेंगी प्रियंका चोपड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो