25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: तूफान फ्लोरेंस से बड़ी तबाही की आशंका, न्यूक्लियर पावर प्लांटों पर भी खतरा

मौसम विभाग के अधिकारियों ने तूफान के खतरों को कम न आंकने और सावधान रहने की चेतवानी जारी की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 13 Sep 2018, 8:52 AM IST

florence

अमरीका: तूफान फ्लोरेंस से बड़ी तबाही की आशंका, न्यूक्लियर पावर प्लांटों पर भी खतरा

वॉशिंगटन।अमरीका के दक्षिण पूर्व इलाकों पर पांचवी श्रेणी के एक तूफान 'फ्लोरेंस' के कारण बड़ी तबाही की आशंका जताई जा रही है। इसकी वजह से नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और वर्जीनिया के तटीय इलाकों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। इन इलाकों से लगभग 15 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने तूफान के खतरों को कम न आंकने और सावधान रहने की चेतवानी जारी की है। बता दें कि फ्लोरेंस तूफान को सोमवार को दो बार चौथी श्रेणी से पांचवीं श्रेणी में अपग्रेड किया गया।

पाकिस्तान: हाफिज सईद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमात-उद-दावा को 'सोशल वर्क' जारी रखने की अनुमति

हो सकती है बड़ी तबाही

नॉर्थ कैरोलिना की छह से अधिक काउंटियों में, साउथ कैरोलिना की आठ काउंटी में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के आदेश दिए गए हैं । राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने फ्लोरेंस के बारे में कहा,"फ्लोरेंस पहले से और अधिक मजबूत हो सकता है। गुरुवार तक इसके एक बेहद खतरनाक तूफान में तब्दील होने की उम्मीद है।" अमरीका में फ्लोरेंस तूफान की आहट को लेकर कुछ जगहों पर इमर्जेंसी का ऐलान कर दिया गया है।

न्यूक्लियर प्लांट्स को खतरा

फ्लोरेंस के आगे बढ़ने के साथ ही एक बड़े महाविनाश का खतरा मंडरा रहा है। अमरीकी मीडिया की खबरों में बताया गया है कि जिस रास्ते से फ्लोरेंस तूफान आगे बढ़ रहा है उस पर 6 न्यूक्लियर पावर प्लांट हैं। हालांकि अमरीकी सरकार के मुताबिक ये न्यूक्लियर प्लांट्स 'हाई सेफ जोन' में हैं लेकिन मीडिया हलकों में इस बात पर चिंता जताई जा रही है कि फ्लोरेंस के असर से प्लांट कितने सुरक्षित रहेंगे। कुछ एक्सपर्ट्स सरकार के दावों पर शंका कर रहे हैं।उनका कहना है कि तूफानी हवाएं और तेज बारिश न्यूक्लियर प्लांट्स के सुरक्षा कवच को भारी नुक्सान पहुंचा सकती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन पावर प्लांट्स की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम लोगों में जागरूकता नहीं है। ऐसे में इन प्लांट्स में होने वाली कोई भी खराबी आस-पास के लोगों के लिए बड़ी तबाही का कारण बन सकती है।

मौसम विभाग का अलर्टः अगले दो दिन देश के 12 राज्यों में जमकर बरसेंगे बदरा

सप्ताह के अंत तक दस्तक देगा फ्लोरेंस

फ्लोरेंस तूफान के इस सप्ताह के अंत तक पहुंचने के आसार हैं। अभी फ्लोरेंस की वजह से तूफानी हवाएं 140 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। इस तूफान की वजह से नॉर्थ और साउथ कैरोलिना के साथ-साथ वर्जीनिया में जहां तेज तूफान आने के आसार हैं। तूफान की वजह से टेनसी, वेस्ट वर्जिनिया, ओहायो, पेंसिलवेनिया, मेरीलैंड और वाशिंगटन के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने और बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहले ही ने नॉर्थ और साउथ कैरोलिना में आपात स्थिति घोषित कर चुके हैं।