शरत के चचेरे भाई संदीप ने इस मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से दोषियों को पकड़ने में मदद मांगी है। उन्होंने कन्सास स्थित भारतीय दूतावास से शरत के पार्थिव शरीर के अंतिम संस्कार के लिए तेंलगाना भेजने की गुजारिश की है। भारतीय दूतावास ने शनिवार को जारी बयान में कहा, कि हम इस दुख की घड़ी में शरत, उसके परिवार और दोस्तों के प्रति सहानुभूति जताते हैं।