27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: राष्ट्रपति बनने के 20 महीने बाद ट्रंप ने दिया ज्ञान- झूठ से भरी है यह दुनिया

डोनाल्ड ट्रंप से दुनिया के आश्चर्य के बारे में सवाल किया गया था। उसके जवाब में उन्होंने कहा कि यह दनिया झूठ से भरी हुई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 15 Oct 2018, 9:04 PM IST

america

अमरीका: राष्ट्रपति बनने के 20 महीने बाद ट्रंप ने दिया ज्ञान- झूठ से भरी है यह दुनिया

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बीस महीने बाद कहा है कि यह दुनिया झूठ से भरी हुई है। दरअसल उनसे सवाल किया गया था कि अमरीका के राष्ट्रपति के रूप में उनके लिए सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है। इसके जवाब में उन्होंने कहा कि दुनिया बहुत ही ‘कपटी और अनैतिक’ है तथा यह झूठ से भी भरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि पहले वे मानते थे कि मैनहट्टन में रीयल एस्टेट से जुड़े लोग सबसे मुश्किल मानते हैं। लेकिन वे राजनीतिक लोगों के सामने ‘बच्चे’ हैं।

बीजिंग में विशेषज्ञों का तर्क: परफ्यूम और हेयर जेल से बढ़ रही है धुंध, प्रदूषण से नहीं

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- अपने इतने से कार्यकाल के दौरान अमरीका के 45वें राष्ट्रपति ने समझा कि मीडिया बहुत ‘बेईमान’ है। ट्रंप के अनुसार- ‘यह बहुत ही कपटी और अनैतिक दुनिया है...यह झूठ, धोखाधड़ी से भरी है। आप किसी के साथ सौदा करते हैं और यह उस टेबल के साथ सौदा करने जैसा है।‘

इस मौके पर ट्रंप ने अन्य कई सवालों के जवाब भी दिए। ट्रंप ने कहा कि अर्थव्यवस्था लोगों को एक साथ ला रही है। उन्होंने कहा- ‘मुझे लगता है कि अर्थव्यवस्था लोगों को एक साथ ला रही है। पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के नेतृत्व में अविश्वसनीय रूप से ध्रुवीकरण हुआ था। मैं अब देश को एकजुट देख रहा हूं। एक सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि उनके प्रशासन में अराजकता की रिपोर्ट ‘फर्जी’ है।

हंगरी: बेघर लोगों के सड़क पर रात बिताने पर सरकार ने लगाई रोक

उन्होंने कहा कि- मैं चीजों को बदल रहा हूं। मेरे पास ऐसे लोग तैयार हैं जो उल्लेखनीय होंगे। वे प्रशासन में आएंगे और महत्वपूर्ण बदलाव करेंगे। उन्होंने यहां तक कहा कि वे व्हाइट हाउस में सभी पर विश्वास नहीं करते हैं।