scriptवेनेजुएला : राष्ट्रपति मादुरो के खिलाफ विद्रोह करने के लिए विपक्षी नेता गुइदो ने श्रमिकों से की अपील | Venezuela: Opposition leader Guaido urges workers to revolt against President Maduro | Patrika News
अमरीका

वेनेजुएला : राष्ट्रपति मादुरो के खिलाफ विद्रोह करने के लिए विपक्षी नेता गुइदो ने श्रमिकों से की अपील

वेनेजुएला में सरकार और विपक्ष के बीच टकराव काफी बढ़ गया है।
विपक्ष के नेता गुइदो राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
अमरीका व अन्य यूरोपीय देशों ने ग्वाइदो को वेनेजुएला का वैध राष्ट्रपति घोषित किया है।

नई दिल्लीApr 10, 2019 / 11:07 am

Anil Kumar

विपक्ष के नेता जुआन ग्वाइदो

वेनेजुएला : राष्ट्रपति मादुरो के खिलाफ विद्रोह करने के लिए विपक्षी नेता ग्वाइदो ने श्रमिकों से की अपील

काराकास। वेनेजुएला में चल रहे आतंरिक राजनीतिक संघर्ष लगातार गर्माता जा रहा है। अब वेनेजुएला के विपक्षी नियंत्रित संसद के प्रमुख और स्वघोषित राष्ट्रपति जुआन गुइदो सार्वजनिक क्षेत्र के श्रमिकों से वर्तमान शासक निकोलस मादुरो के खिलाफ विद्रोह करने का आग्रह किया है। उन्होंने सोमवार को संसद में यूनियन के प्रतिनिधियों की एक सभा को संबोधित करते हुए श्रमिकों से अपील की है।गुइदो को अमरीका और यूरोपीय संघ सहित दर्जनों देशों और संगठनों ने वेनेजुएला के वैध राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी है।

वेनेएजुएला: विपक्षी नेता जुआन गुइदो पर कसा शिकंजा, संविधान उल्लंघन के मामले में हो सकती है गिरफ्तारी

गुइदो ने मादुरो पर लगाए कई आरोप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुइदो ने कहा- समय आ गया है कि हड़पने की प्रवृति की निश्चित रूप से समाप्ति हो और इसके लिए हमें आपकी जरूरत है, भाइयों। उन्होंने यूनियन के प्रतिनिधियों से सभी सार्वजनिक क्षेत्र के श्रमिकों को उनके अधिकारों के बारे में अवगत कराने का आग्रह किया और कहा कि नेशनल असेंबली मादुरो के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों की सुरक्षा की गारंटी देगी, जिन्होंने 2013 में अपने पूर्ववर्ती व संरक्षक ह्यूगो शावेज के निधन के बाद से शासन किया है। विपक्षी नेता ने संगठित विरोध प्रदर्शनों में कर्मचारियों द्वारा लगातार भागीदारी की गारंटी देने के लिए प्रत्येक कार्यस्थल पर समितियों के गठन की अपनी बात दोहराई, जिसका इस्तेमाल सार्वजनिक सेवाओं में उग्र और व्यापक विफलताओं को उजागर करने और निंदा करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मादुरो की सरकार ने न तो यूनियन संघर्ष में भाग लिया है और न ही यह यूनियनों की स्वतंत्रता का सम्मान करती है, यह दर्शाता है कि कार्यालय में मादुरो के छह साल के शासनकाल के दौरान कई ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों पर मुकदमा चलाया गया है। ग्वाइदो ने कामगारों से मादुरो को सत्ता से हटाने के लिए विपक्ष की योजनाओं का समर्थन करने का आग्रह किया है। उन्होंने वेनेजुएला के लाखों लोगों को प्रति माह सिर्फ छह डॉलर की न्यूनतम कमाई की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘वेनेजुएला में केवल एक चीज स्पष्ट है कि अगर हमारे पास अभी भी यह शासन रहा, तो हम जीवित नहीं रह पाएंगे।’

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .

Home / world / America / वेनेजुएला : राष्ट्रपति मादुरो के खिलाफ विद्रोह करने के लिए विपक्षी नेता गुइदो ने श्रमिकों से की अपील

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो