scriptअमरीका में योग बना दूसरा सबसे लोकप्रिय व्यायाम, सूची में नृत्य पहली पायदान पर | Yoga becomes second most popular exercise in America | Patrika News
अमरीका

अमरीका में योग बना दूसरा सबसे लोकप्रिय व्यायाम, सूची में नृत्य पहली पायदान पर

अध्ययन : तनाव से मुक्ति, गूगल पर एक माह में 4,54,664 लोगों ने किया सर्च

Dec 09, 2023 / 12:40 am

ANUJ SHARMA

अमरीका में योग बना दूसरा सबसे लोकप्रिय व्यायाम, सूची में नृत्य पहली पायदान पर

अमरीका में योग बना दूसरा सबसे लोकप्रिय व्यायाम, सूची में नृत्य पहली पायदान पर

वॉशिंगटन. अमरीका में योग दूसरा सबसे लोकप्रिय व्यायाम है। इस सूची में नृत्य पहले पायदान पर है। हाल भी गूगल पर खोजे गए परिणामों से यह खुलासा हुआ है।डेटा संकलित करने वाले फिटनेस विशेषज्ञों के मुताबिक एक माह में गूगल पर नृत्य को लेकर 6,68,389 लोगों ने खोजबीन की। लोगों का मानना है कि नृत्य से शरीर लचीला रहने के साथ ही मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके बाद अमरीका में योग को भी लोग बेहद पसंद करते हैं। इसे गूगल पर एक माह में 4,54,664 लोगों ने सर्च किया। लोगों ने विभिन्न योगों के बारे में जानकारी ली। लोगों का कहना है कि इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। तनाव से राहत देने में भी काफी मददगार रहता है। सूची में बॉक्सिंग तीसरे नंबर पर है। इसे एक माह में 2,63,754 लोगों ने खोजा। लोग मुक्केबाजी को हृदय संबंधी परेशानियों में लाभकारी मानते हैं।
जुम्बा, पिलेट्स भी

अमरीका में लोकप्रिय व्यायामों में स्पिन कक्षाएं, जुम्मा और पिलेट्स भी शामिल है। लोगों का कहना है कि व्यायाम से शरीर मजबूत होने के साथ-साथ मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलती है।
वजन घटाने के लिए व्यायाम

व्यायाम करने वाले अधिकतर लोगों का कहना है कि वे वजन कम करने के लिए व्यायाम करते हैं। इसी कारण किक बॉक्सिंग और जिम्नास्टिक में भी लोग हिस्सा लेते हैं।

Hindi News/ world / America / अमरीका में योग बना दूसरा सबसे लोकप्रिय व्यायाम, सूची में नृत्य पहली पायदान पर

ट्रेंडिंग वीडियो