
Mississippi shooting
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में कहीं न कहीं अक्सर ही गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस लंबे समय से चली आ रही एक बेहद ही गंभीर समस्या है। अमेरिका में गन वॉयलेंस की यह समस्या न ही खत्म हो रही है और न ही कम। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह घटना मिसिसिपी (Mississippi) राज्य के इंडियानोला (Indianola) शहर में हुई।
नाइट-क्लब के पास हुई गोलीबारी
इंडियानोला में रविवार सुबह करीब 1 बजे एक नाइट-क्लब के पास गोलीबारी हो गई। गोलीबारी के समय नाइट-क्लब भी खुला हुआ था।
3 लोगों की मौत और 19 घायल
गोलीबारी की इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस हादसे में 19 लोग घायल भी हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामले की जांच शुरू
पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। गवाहों से पूछताछ की जा रही है। हालांकि इस मामले में अब तक पुलिस को आरोपी के बारे में पता नहीं चल पाया है और इस वजह से उसे गिरफ्तार भी नहीं किया जा सका है।
गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी
गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।
यह भी पढ़ें- जर्मनी में पैदा हुआ बड़ा संकट, भारत से मांगी मदद
Updated on:
22 Jul 2024 03:49 pm
Published on:
22 Jul 2024 03:49 pm
