अहमदाबाद

Ahmedabad: चांदखेड़ा थाना इमारत से नीचे कूदा व्यक्ति, उपचार के दौरान मौत

पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला किया दर्ज
less than 1 minute read
Chandkheda

Ahmedabad. शहर के चांदखेड़ा थाने की इमारत के टैरेस से शनिवार को एक व्यक्ति ने नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में बुरी तरह से जख्मी व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया वहां उसने दम तोड़ दिया।

चांदखेड़ा थाने के पुलिस निरीक्षक एच. एम.आहिर ने संवाददाताओं को बताया कि दोपहर करीब 12 बजे थाना परिसर में ही हुई। घरेलू कलह को लेकर पुत्र पीयुष की ओर से की गई शिकायत पर पीसीआर वाहन पीयुष और उसके पिता सुरेश बदानी दोनों को लेकर थाने आई थी।

क्षुब्ध होकर कदम उठाने की आशंका

पुत्र की ओर से पिता सुरेश के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई गई, जिससे क्षुब्ध होकर थाना इमारत के टैरेस से सुरेश ने नीचे छलांग लगा दी। इस घटना में वे जख्मी हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने शनिवार की शाम को करीब पांच बजे दम तोड़ दिया।

Updated on:
29 Nov 2025 11:21 pm
Published on:
29 Nov 2025 11:21 pm