अहमदाबाद

425 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को बांटे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट

Feature image

राजकोट रेल मंडल ने पेंशनधारकों को दी सुगम एवं समयबद्ध सेवा

राजकोट. पश्चिम रेलवे के राजकोट मंडल ने नवंबर महीने में 15 शिविरों में 425 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को बांटे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बांटकर पेंशनधारकों को सुगम एवं समयबद्ध सेवा दी।
जानकारी के अनुसार, पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग की ओर से 1 से 30 नवंबर तक आयोजित राष्ट्रव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) अभियान 4.0 में राजकोट मंडल ने सक्रिय और प्रभावी भागीदारी दर्ज कराई।
राजकोट के मंडल रेल प्रबंधक गिरिराज कुमार मीना के मार्गदर्शन, मंडल वित्त प्रबंधक पवन कुमार मीना और वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अमृत वी. सोलंकी के निर्देशन में लेखा एवं कार्मिक विभाग की टीमों, कल्याण निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों, पेंशनभोगी एसोसिएशनों और विभिन्न बैंकों के अधिकारी-कर्मचारियों की ओर से जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
राजकोट मंडल के लेखा विभाग की ओर से जामनगर, हापा, थान, सुरेन्द्रनगर एवं राजकोट सहित मंडल के अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंक शाखाओं में विशेष डीएलसी शिविर आयोजित किए गए। साथ ही वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक कार्यालय में समर्पित हेल्प डेस्क भी प्रतिदिन संचालित किया गया।
इन शिविरों और सुविधाओं के माध्यम से कुल 425 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को प्रत्यक्ष लाभ मिला। मानसिक रूप से दिव्यांग एवं अति वरिष्ठ पेंशनधारकों को स्थल पर ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाए जाने की विशेष सुविधा प्रदान की गई। साथ ही 125 पेंशनभोगियों ने सुरेन्द्रनगर, थान, जामनगर एवं हापा में आयोजित शिविरों में भाग लेकर डीएलसी प्रक्रिया संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त किया।

Updated on:
14 Dec 2025 10:08 pm
Published on:
14 Dec 2025 10:08 pm