
जामनगर. महानगरपालिका (मनपा ) के वाटर वक्र्स शाखा मे कार्यरत कार्यपालक अभियंता दिनेशभाई छत्राल की रविवार शाम को ब्रेन स्ट्रोक से जी.जी. अस्पताल में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर मनपा कार्यालय में शोक की लहर फैल गई। रात को निकली उनकी अंतिम यात्रा में काफी लोग शामिल हुए।
वाटर वक्र्स शाखा में कार्यरत कर्तव्यनिष्ट कार्यपालक अभियंता छत्राल की रविवार दोपहर को अचानक तबीयत बिगडऩे से उन्हें जी.जी.अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहां कुछ समय तक उपचार के बाद उनका निधन हो गया। मामले की जानकारी पर महापौर हसमुख जेठवा, नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री हकुभा जडेजा, उप महापौर करशनभाई करमूर, मनपा में स्थाई समिति के अध्यक्ष सुभाष जोशी सहित काफी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टरों के अनुसार छत्राल की मौत ब्रेन स्ट्रोक से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को शहर के खोडियार कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर लाया गया। रात में उनके निवास स्थान से निकाली गई अंतिम यात्रा में महापौर, उप महापौर, मनपा आयुक्त, मनपा में विपक्ष के नेता सहित सभी पार्टियों के पार्षदों के अलावा शहरीजन भी शामिल हुए।