29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / गुजरात को देश के टॉप-3 मेडिकल टूरिज्म केंद्रों में शामिल करने की कोशिश: सीएम

गुजरात को देश के टॉप-3 मेडिकल टूरिज्म केंद्रों में शामिल करने की कोशिश: सीएम

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक बदलाव आया है। सर्वे सन्तु निरामया के मंत्र को गुजरात ने मजबूत सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे, निजी क्षेत्र की भागीदारी और सरकारी सहयोग से आगे बढ़ाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Omprakash Sharma

•

Updated: 29 Nov 2026, 10:26 PM IST

Ahmedabad news

गुजरात हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर एक्स्पो (हॉस्पिका 2026) के स्वास्थ्य सेवा सम्मान समारोह में मौजूद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल व अन्य।

Ahmedabad news मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गुजरात को देश के प्रमुख तीन मेडिकल टूरिज्म केंद्रों में शामिल करने की दिशा में सरकार प्रयासरत है। गुजरात के बेहतर स्वास्थ्य ढांचे और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के चलते राज्य में मेडिकल टूरिज्म का विस्तार हो रहा है।वे रविवार को अहमदाबाद साइंस सिटी में आयोजित गुजरात हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर एक्स्पो (हॉस्पिका 2026) के स्वास्थ्य सेवा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण उपचार पहुंचाने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। राज्य में 11 हजार से अधिक सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं का नेटवर्क विकसित किया है। 10 हजार से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर कार्यरत हैं। प्रत्येक तहसील में डायलिसिस और प्रत्येक जिले में कीमोथेरेपी की सुविधा उपलब्ध है। टेलीमेडिसिन के जरिए अब तक 1.39 करोड़ से अधिक परामर्श दिए गए हैं।

25 साल में 1125 से बढ़कर आज 7875 हुईं एमबीबीएस सीट

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि वर्ष 2001 में राज्य में 9 मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस कोर्स की 1125 सीटें थीं। आज राज्य में 43 मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 7875 सीटें और स्नातकोत्तर की 3696 सीटें हैं। नर्सिंग की करीब 59,900 सीटें उपलब्ध हैं।

चिकित्सा क्षेत्र की प्रतिभाओं का सम्मान

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों, रक्तदाताओं और संस्थाओं को सेवा सम्मान प्रदान किए। रक्तदान के क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. हेमंत सरैया, 300 यूनिट रक्तदान करने वाले हरीश पटेल और 150 यूनिट रक्तदान करने वाली वैशाली पंड्या को सम्मानित किया गया। गुजरात में पहला हृदय प्रत्यारोपण करने वाले डॉ. धीरेन शाह और डॉ. धवल नाइक, अंगदान अभियान में योगदान के लिए सिविल अस्पताल के मेडिकल अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी तथा हेल्थ सर्विस इम्प्रूवमेंट अभियान के लिए सिविल अस्पताल अहमदाबाद के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एम.एम. प्रभाकर को सम्मानित किया गया। बोन ट्यूमर बायोप्सी डिवाइज विकसित करने के लिए डॉ.अभिजीत सालुंके, ट्रैफिक दुर्घटनाओं को कम करने को जागरूकता अभियान चलाने वाले डॉ.प्रवीण कानाबार को भी सम्मानित किया गया। समारोह में महापौर हितेश बारोट, अहमदाबाद हॉस्पिटल्स एंड नर्सिंग होम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. भरत गढ़वी व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।