29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / वरेठा-गांधीनगर कैपिटल मेमू ट्रेन वटवा से दौड़ी, उत्तर गुजरात के लोगों को मिलेगा लाभ

वरेठा-गांधीनगर कैपिटल मेमू ट्रेन वटवा से दौड़ी, उत्तर गुजरात के लोगों को मिलेगा लाभ

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरेठा-गांधीनगर कैपिटल मेमू ट्रेन (नं. 69208/69207) का वटवा तक विस्तार किया गया है। उत्तर गुजरात के लोगों को इससे लाभ मिलेगा। इस विस्तारित रेल सेवा का शुभारंभ रविवार को वटवा रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वेद प्रकाश एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 29 Nov 2026, 10:11 PM IST

Varetha-Gandhinagar Capital MEMU Train Extended to Vatva; North Gujarat Residents to Benefit

वटवा-वरेठा मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाते अहमदाबाद के डीआरएम वेद प्रकाश एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि।

अहमदाबाद. पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से वरेठा-गांधीनगर कैपिटल मेमू ट्रेन (नं. 69208/69207) का वटवा तक विस्तार किया गया है। उत्तर गुजरात के लोगों को इससे लाभ मिलेगा। इस विस्तारित रेल सेवा का शुभारंभ रविवार को वटवा रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) वेद प्रकाश एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक वेद प्रकाश ने कहा कि गांधीनगर कैपिटल-वरेठा मेमू ट्रेन का वटवा तक विस्तार क्षेत्र के यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अहमदाबाद पूर्व के सांसद हसमुख पटेल एवं विधायक बाबूसिंह जाधव के निरंतर प्रयासों से इस ट्रेन का विस्तार संभव हो सका है।
इस रेल सेवा से वरेठा, वडनगर, विसनगर, मेहसाणा, कलोल एवं गांधीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को अहमदाबाद, साबरमती, मणिनगर एवं वटवा तक सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों को इससे काफी सुविधा होगी।

कोचों की संख्या बढ़ाने पर विचार

डीआरएम ने बताया कि यह मेमू ट्रेन अधिक संख्या में यात्रियों की आवाजाही को ध्यान में रखते हुए संचालित की जा रही है। वर्तमान में इस ट्रेन में 8 कोच हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या एवं आवश्यकता के अनुसार भविष्य में इसमें कोचों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया जा सकता है।

चार स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव

इस विस्तार से उत्तर गुजरात के वरेठा, वडनगर, विसनगर, मेहसाणा एवं कलोल क्षेत्रों के यात्रियों को अहमदाबाद शहर, साबरमती, मणिनगर एवं वटवा तक सीधी रेल कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी। विस्तारित मार्ग पर ट्रेन को चांदखेड़ा रोड, साबरमती, अहमदाबाद एवं मणिनगर स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव भी प्रदान किए गए हैं।

रेल यात्रियों को मिलेगी राहत

मेहसाणा. इस ट्रेन से उत्तर गुजरात के रेल यात्रियों को अहमदाबाद और वटवा आने-जाने के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा से राहत मिलेगी। मेहसाणा के सांसद हरि पटेल ने यात्रियों की सुविधा और जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रेन विस्तार वटवा रेलवे स्टेशन तक करने की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर प्रतिनिधित्व किया था। सांसद की मांग पर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक निर्णय लेते हुए 4 नवंबर को पत्र के माध्यम से इस विस्तार को मंजूरी दिए जाने की जानकारी दी थी।