29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / सिर पर ईंट मारकर पुत्री ने की पिता की हत्या

सिर पर ईंट मारकर पुत्री ने की पिता की हत्या

राजकोट. जिले की गोंडल तहसील के भोजपरा गांव में शनिवार देर शाम को पुत्री ने सिर पर ईंट से वार कर पिता की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने पुत्री के खिलाफ हत्या का मामला गोंडल तहसील पुलिस थाने में दर्ज कराया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 29 Nov 2026, 9:51 PM IST

Daughter Kills Father by Striking Him on the Head with a Brick

मृतक लक्ष्मण बगड़ा। (फाइल फोटो)

राजकोट. जिले की गोंडल तहसील के भोजपरा गांव में शनिवार देर शाम को पुत्री ने सिर पर ईंट से वार कर पिता की हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने पुत्री के खिलाफ हत्या का मामला गोंडल तहसील पुलिस थाने में दर्ज कराया।
पुलिस के अनुसार, भोजपरा गांव के धार क्षेत्र में रहने वाली हंसा बगड़ा ने पति लक्ष्मण की हत्या का मामला पुत्री भूमिका के खिलाफ दर्ज कराया। शिकायत के अनुसार, मजदूरी करके परिवार का गुजारा करने वाली हंसा का पति पहले रिक्शा चलाकर परिवार की आर्थिक मदद करता था। कुछ समय से सभी काम-धंधे छोड़कर शराब पीने की बुरी लत का शिकार हो गया था। परिवार की पूरी आर्थिक जिम्मेदारी हंसा और चार में से तीन पुत्रियों र्वशी, भूमिका और हेमांशी के कंधों पर आ गई थी।
मां और बेटियां कहीं छिटपुट मजदूरी तो कहीं निजी नौकरी करके जैसे-तैसे घर का खर्च चला रही थीं। दूसरी ओर, लक्ष्मण शराब पीकर आए दिन पत्नी और पुत्रियों के साथ छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था। इसके चलते घर में लगातार अशांति, कलह और मानसिक तनाव का माहौल बना रहता था।
शनिवार को हंसा रोजाना की तरह सुबह मजदूरी करने गई थी। शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच घर पर पिता-पुत्री थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई। पिता के रोजाना के उत्पीड़न और झगड़ों से परेशान भूमिका ने पास में पड़ी ईंट उठाई और पिता के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से खून से लथपथ हालत में घर के आंगन में गिरे पिता की कुछ ही मिनटों में मौत हो गई।

डॉक्टरों और पुलिस को हुआ संदेह

पता लगते ही परिवार के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद 108, 112 और एक ट्रस्ट की एंबुलेंस के जरिए शव को तत्काल गोंडल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। शुरुआत में परिजनों ने पुलिस और डॉक्टरों को बताया कि लक्ष्मण शराब के नशे में दुर्घटनावश गिर गए गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि, मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और पुलिस को संदेह हो गया।
गोंडल तहसील पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा कर संदेह के आधार पर मां और पुत्री से अलग-अलग पूछताछ शुरू की। गहन पूछताछ में दोनों ने सच्चाई कबूल कर ली, जिससे हत्या का राज खुल गया। आरोपी युवती को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू की।