28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / बगदाणा के पास खेत से 100 किलो से अधिक गांजा बरामद

बगदाणा के पास खेत से 100 किलो से अधिक गांजा बरामद

जामनगर. भावनगर जिले की महुवा तहसील के बगदाणा के निकट कलमोदर गांव में पुलिस ने खेत से 100 किलो से अधिक गांजा पकड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Rajesh Bhatnagar

•

Updated: 28 Nov 2026, 10:45 PM IST

Over 100 kg of Cannabis Seized from a Farm Near Bagdana

तांदलजा इलाके में पकड़े आरोपी।

जामनगर. भावनगर जिले की महुवा तहसील के बगदाणा के निकट कलमोदर गांव में पुलिस ने खेत से 100 किलो से अधिक गांजा पकड़ा।
स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। वहां कपास की फसल के बीच एक किसान चोरी-छिपे गांजे के पौधे उगा रहा था। मौके से 161 पौधों से कुल 100.21 किलो गांजा बरामद किया है। इसकी अनुमानित कीमत 50.10 लाख रुपए बताई गई। टीम ने खेत मालिक किसान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कि।
जानकारी के अनुसार, टीम ने कलमोदर गांव स्थित एक खेत पर छापा मारा। वहां कपास की फसल के बीच गांजे के हरे-भरे पौधे उगाए जाने का खुलासा हुआ। मौके से गांजे के कुल 161 पौधे बरामद किए और खेत मालिक किसान धोहा भम्मर को हिरासत में ले लिया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने करीब तीन महीने पहले गांजे की खेती शुरू की थी। आरोपी ने बताया कि उसे गांजे का नशा करने की आदत है। वह अलग-अलग धार्मिक आश्रमों में जाता था, जहां साधु-संतों से मिलता और उनकी सेवा करता था। इसी दौरान उसे गांजे के बीज मिलते थे, जिन्हें वह इकट्ठा कर लेता था। बाद में इन्हीं बीजों को लाकर अपने खेत बुवाई कर उसने 161 पौधे तैयार किए। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक नितेश पांडेय ने बताया कि 'ड्रग्स फ्री इंडिया' और गुजरात अभियान के तहत जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस वर्ष में अब तक 35 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 24 घंटों में दो मामले सामने आए। स्थानीय पुलिस की टीमें नशे के अवैध कारोबार का पता लगाने के लिए अभियान जारी रखेंगी। इसके लिए ड्रोन तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

वडोदरा के तांदलजा में 4.463 किलो गांजे के साथ दो को पकड़ा

वडोदरा. शहर में नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की वडोदरा जोन टीम ने तांदलजा क्षेत्र में 4.463 किलोग्राम गांजा बरामद कर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस निरीक्षक डी.जे. राणा और उनकी टीम नशीले पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान टीम को तांदलजा इलाके में गांजे की हेराफेरी होने की सूचना मिली।
सूचना के आधार पर टीम ने तांदलजा स्थित आमेना डुप्लेक्स के मकान में छापेमारी की। तलाशी अभियान के दौरान 4.463 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसकी कीमत कुल 2.56 लाख रुपए बताई गई। मौके से मोहम्मद फैजल शेख और जुबेर पटेल को गिरफ्तार किया।