
आणंद. उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को आणंद जिले के विश्वविख्यात अमूल डेयरी प्लांट का दौरा किया। इस अवसर पर राज्य के ऊर्जा मंत्री सौरभ पटेल भी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के साथ उपस्थित थे।
इस अवसर पर अमूल डेयरी के अध्यक्ष रामसिंह परमार ने मंत्री पटेल और प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों का स्वागत किया। उज्बेकिस्तान के चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अदबस इक्रामोव की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल सदस्यों ने अमूल प्लांट की गतिविधियों का जायजा लिया। इक्रामोव ने अमूल के मैनेजिंग डाइरेक्टर आर एस सोढ़ी के साथ विविध मुद्दों पर सहकारी क्षेत्र में कार्य करने की पद्धति पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अमूल को उज्बेकिस्तान में नेटवर्क लगाने का स्वागत किया।
ऊर्जामंत्री सौरभ पटेल ने इस अवसर पर कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने उज्बेकिस्तान का दौरा किया था। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उज्बेकिस्तान के प्रतिनिधि मंडल को भारत का दौरा करने का निमंत्रण दिया था।