अजमेर

Lake Cleaning: 78,00,00,000 रुपए की लागत से राजस्थान की इस झील की होगी खुदाई और सौंदर्यीकरण

urban development: झील से करीब एक मीटर तक मिट्टी निकाली जाएगी। इस पर करीब 78 करोड़ रूपए की लागत आएगी। झील में सभी तरफ से मिट्टी निकाली जाए ताकि बा​रिश का ज्यादा पानी आ सके।

less than 1 minute read
Mar 04, 2026
Feature image

Lake Restoration: अजमेर. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी बुधवार को अजमेर प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने शहर के विकास कार्यों और राज्य बजट घोषणाओं की जमीनी हकीकत जानने के लिए अधिकारियों के साथ फील्ड दौरा किया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी योजनाओं की प्रक्रिया तुरंत शुरू कर आमजन को शीघ्र लाभ पहुंचाया जाए।
देवनानी ने संभागीय आयुक्त, नगर निगम प्रशासन और सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ आनासागर झील का निरीक्षण कर झील में जमी मिट्टी निकालने की कार्ययोजना पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि करीब एक मीटर तक गाद हटाने का कार्य किया जाएगा, जिस पर लगभग 78 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि झील के चारों ओर से समुचित सफाई हो ताकि बारिश का अधिक पानी संग्रहित किया जा सके।

उन्होंने अजमेर विकास प्राधिकरण को शहर में चार नई सड़कों के विकास और विस्तार के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रगतिरत खेल स्टेडियम, प्रस्तावित रिंग रोड की डीपीआर और आधारभूत ढांचे को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया। राज्य बजट में रिंग रोड के लिए 3 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम क्षेत्र में नए जुड़े इलाकों में सफाई, रोड लाइट, पार्किंग, नालों की सफाई, पुलिया ऊंचीकरण, अग्निशमन उपकरणों की स्थापना और सड़कों के पेचवर्क जैसे कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। महिला शौचालयों के निर्माण को भी प्राथमिकता देने को कहा।

देवनानी ने कहा कि “शहर के विकास और सुविधाओं में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग तय समय में कार्य पूर्ण करें ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।”

Updated on:
04 Mar 2026 08:27 pm
Published on:
04 Mar 2026 08:17 pm