श्रेयांसनाथ मोक्ष कल्याणक पर पूजा-अर्चना, लिया धर्म-संस्कृति रक्षा का संकल्प जिनेंद्र देव का अभिषेक कर की शांतिधारा, श्रमण संस्कृति रक्षा का लिया संकल्प
Also Read
View All 
चौथकाबरवाड़ा. कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पारंपरिक उत्साह और उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही घरों में चहल-पहल रही। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर सुख-समृद्धि व दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। पर्व को लेकर कस्बे के बाजारों में भी विशेष रौनक रही। राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।