प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजस्थान की यह तस्वीर केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ता एक ठोस कदम है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अजमेर की धरा से राजस्थान के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया। अपने ओजस्वी संबोधन में उन्होंने जहाँ 16,686 करोड़ रुपये की सौगातों को प्रदेश की प्रगति का आधार बताया, वहीं 'डबल इंजन' सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए युवाओं को नियुक्ति पत्र और बेटियों को एचपीवी वैक्सीन का 'सुरक्षा कवच' सौंपा।
प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि राजस्थान की यह तस्वीर केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि की ओर बढ़ता एक ठोस कदम है।
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में लगातार हार रही है और गुस्से में वो इसका बदला भारत को बदनाम करके ले रही है। कभी कांग्रेस INC यानी Indian National Congress थी। लेकिन अब INC नहीं बची है, आज वो INC के बजाय MMC यानी मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस हो चुकी है।