अजमेर

भू-उपयोग परिवर्तन के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव

जेएलएन मेडिकल कॉलेज विस्तार का मामला300 करोड़ रुपए खर्च होंगे
2 min read
Feb 15, 2020
भू-उपयोग परिवर्तन के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव
ada

अजमेर. कायड़ क्षेत्र में जेएलएन मेडिकल कॉलेज विस्तार के लिए चिन्हित भूमि के लैंड यूज चेंज land use change के लिए अजमेर विकास प्राधिकरण ने प्रस्ताव Proposal सरकार governmentको भेजा है। वर्तमान में यह भी परिधि नियंत्रण पट्टी व आवासीय के रूप में दर्ज है। इसका चिकित्सा प्रयोजनार्थ भू-उपयोग परिवर्तन करवाना होगा। मेडिकल कॉलेज विस्तार के लिए 165 बीघा (करीब 28 हेक्टेयर) जमीन आवश्यक है। इसमें 3.26 भूमि एडीए के नाम जबकि 24.79 हेक्टेयर भूमि चरागाह के रूप में दर्ज है। कॉलेज विस्तार में आ रही 24.8120 हेक्टेयर चरागाह भूमि के बदले प्राधिकरण ने नरवर के खसरा नम्बर 17, 19, 21, 27, 28, 29, 32, 33 व 34 की भूमि उपलब्ध करवाने की सहमति जिला प्रशासन को दे दी है। यह खसरे मास्टर प्लान के अनुसार ग्रीन बेल्ट में है। जिला कलक्टर के जरिए चरागाह भूमि का यह मामला सरकार को भेजा जाएगा।

यह होगा फायदा

मेडिकल कॉलेज के अनुसार वर्तमान में संचालित जेएलएन मेडिकल कॉलेज का स्थान परिवर्तन करने से जेएलएन अस्पताल का विस्तार मेडिकल कॉलेज परिसर में किया जा सकेगा जिससे आजमन को चिकित्सा सुविधाओं में लाभ मिलेगा। वर्तमान में संचालित मेडिकल कॉलेज में 150 छात्र-छात्राओं का प्रतिवर्ष प्रवेश किया जा रहा है जिसकों अब राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त होने के बाद 150 से 250 छात्र-छात्राओं का प्रवेश किया जाना प्रस्तावित है।

यह होगा निर्माण

एडमिनिस्टे्रटिव ब्लॉक, कॉलेज बिल्डिंग, कॉलेज कॉउंसिल हॉल, 4 लेक्चर थिएटर, सेंट्रल लाइब्रेरी, 2 एक्जामिनेशन हॉल, ऑडिटोरियम, यूजी बॉयज व गल्र्स के लिए हॉस्टल, इन्टर्न बॉय व गल्र्स हॉस्टल, प्रिंसिपल के लिए बंगला, गेस्ट हाउस, बैंक, टेक्नीकल व नॉन टेक्नीकल स्टाफ के लिए क्वार्टर्स, सेंट्रल लैब, सेंट्रल वर्कशाप, सेंट्रल इनसिनेटर प्लांट, सेंट्रल रिसर्च लैब, आईटी सेल, प्ले ग्राउंड, स्वीमिंग पूल, जिम, वर्कशाप व इलेक्ट्रिक रूम, एसटीपी/ईटीपी, पम्प रूम, एनिमल हाउस, डिपार्टमेंट ऑफ ऑडियो वीडियो एआईडी, एनाटोमी, फिजियोलॉजी, बॉयो केमेस्ट्री, पैथोलॉजी, माइक्रो बायोलॉजी, फार्मोकॉलोजी, फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सीकॉलोजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, ब्लड बैंक तथा सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा।

Published on:
15 Feb 2020 07:04 am