अजमेर

फटाफट अंदाज में पढ़ें क्राइम से जुड़ी अजमेर जिले की छोटी-बड़ी खबरें, जानें कैसी-कैसी हुई घटनाएं

फटाफट अंदाज में पढ़ें क्राइम से जुड़ी अजमेर जिले की छोटी-बड़ी खबरें, जानें कैसी-कैसी हुई घटनाएं
2 min read
Apr 14, 2018
patrika
crime

फटाफट अंदाज में पढ़ें क्राइम से जुड़ी अजमेर जिले की छोटी-बड़ी खबरें, जानें कैसी-कैसी हुई घटनाएं

सरदारपुरा के युवक की गुजरात में मौत


नसीराबाद. सदर थानान्तर्गत निकटवर्ती ग्राम सरदारपुरा निवासी भाणू सिंह व ग्रामीणों की मांग पर सुमेर सिंह की हत्या के आरोप में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सदर थानाधिकारी रामवतार ताखर ने बताया कि गुरुवार को सरदारपुरा के ग्रामीण गुजरात नम्बर की एक एम्बूलेंस में सुमेर सिंह का शव लेकर सदर थाना पहुंचे और अपहरण व हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की और प्रदर्शन करने लगे। इस पर थानाधिकारी ने ग्रामीणों को यह कहकर समझाईश की कि युवक की मृत्यु गुजरात में हुई है तो मुकदमा भी वहीं दर्ज होगा। लेकिन ग्रामीण फिर भी नहीं माने। इस दौरान श्रवण सिंह रावत थाने आ पहुंचे और उन्होंने भी ग्रामीणों से समझाईश की तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ। थानाधिकारी ने बताया कि उन्होंने मृतक सुमेरसिंह के पिता भाणूसिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के विरूद्ध जीरो नम्बर की एफआईआर दर्ज की है और वह इस एफआईआर को गुजरात स्थित संबंधित थाने पर अनुसंधान के लिए प्रेषित करेंगे। तब कहीं जाकर ग्रामीण युवक के शव का पोस्टमार्टम मेडीकल बोर्ड से करवाकर शव ले गए।

यह है मामला
निकटवर्ती ग्राम सरदारपुरा निवासी मृतक सुमेर सिंह के पिता भाण ूसिंह ने बताया कि उनका पुत्र को चार दिन पूर्व चाट निवासी ट्रेलर चालक मनोहर सिंह अपने साथ ले गया था। बुधवार को चालक का फोन आया कि उसके खाते में रुपए डलवा दे ताकि वह उसके पुत्र को वापस गांव भेज दे। गुरुवार को पता चला कि एक एम्बुलेंस गुजरात अहमदाबाद के निकट सदाणा से उसके पुत्र का शव लेकर गांव आई है। जब पुत्र के शव को देखा तो उसका चेहरा खून से सना हुआ था और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे। उसने ट्रेलर चालक मनोहर से पूछताछ की। मनोहर ने बताया कि अहमदाबाद के समीप बीरम ग्राम मार्ग पर सदाणा में उसके ट्रेलर का अचानक डीजल खत्म हो गया। वह डीजल लेने चला गया। पीछे से आकर देखा तो उसको मिर्गी का दौड़ा पड़ा हुआ था और गाड़ी में ही वह इधर-उधर गिर रहा था जिससे उसकी हालत लहुलुहान हो गई। इस पर वह उसे सदाणा के राजकीय सामान्य चिकित्सालय ले गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Published on:
14 Apr 2018 03:30 pm