अलवर

राजस्थान में यहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, फिजीकल और मेडिकल पास कर चुका था

Agnipath Scheme के बाद एक युवक इतना तनाव में आ गया कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया। दोस्तों ने उसे देखा तो उसे रोका।

2 min read
Jun 18, 2022
Agniveer Scheme: Army Aspirant Attempt Suicide In Alwar District
राजस्थान में यहां सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, फिजीकल, मेडिकल पास कर चुका था, लि​खित परीक्षा रद्द होने से तनाव में आया

अलवर. सेना भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक ने गुरुवार रात आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने फांसी का फंदा बना लिया था लेकिन दोस्तों ने उसे देखा और बचा लिया। दोस्तों ने युवक के परिजनों को सूचना दी, परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां से उसे घर ले जाया गया।

निजी डिफेंस एकेडमी संचालक ने बताया कि जिले के मुंडावर क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक अलवर शहर के काला कुआं कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर रह रहा है और पिछले तीन साल से सेना की तैयारी कर रहा है। गत वर्ष अजमेर में हुई सेना भर्ती में उसने फिजीकल और मेडिकल पास कर लिया था, भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 31 अक्टूबर को होनी थी, लेकिन स्थगित होने के बाद अप्रेल 2022 में परीक्षा की तिथि घोषित हुई। अप्रेल में भी लिखित परीक्षा नहीं हुई तो वह परेशान रहने लगा था। अब अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद उसकी लिखित परीक्षा रद्द हो गई तो वह तनाव में आ गया और आत्महत्या का प्रयास किया।

दोस्त से कहा- अब मरना है

युवक के दोस्तों ने बताया कि सेना भर्ती की प्रक्रिया में बदलाव के बाद से वह दुखी था, गुरुवार को उसने दोस्त से कहा कि अब मरना है। रात करीब 9.30 बजे वह अपने कमरे पर गया और फांसी लगाने लगा, तभी बाहर कुछ युवाओं ने उसे देख लिया और परिजनों को सूचना दी। दो साल से भर्ती का इंतजार कर रहा युवक ओवरऐज भी हो गया और उसका सेना में भर्ती होने का सपना टूट गया।

60 प्रतिशत से ज्यादा युवा ओवरऐज हुए

जिले में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 60 प्रतिशत से ज्यादा युवा पिछले दो सालों में ओवरऐज हो गए हैं। अग्निपथ योजना लॉच होने के बाद से ही युवा निराश है। युवाओं ने कहा कि गत तीन वर्षों से वे कमरा लेकर तैयारी कर रहे हैं। इसमें लाखों रुपए खर्च हो गए, लेकिन सेना भर्ती नहीं हुई।

Published on:
18 Jun 2022 04:55 pm