अलवर

Alwar: 1 रुपया और नारियल का शगुन, बस हो गई शादी

अलवर जिले के करणपुरा पोस्ट के जयसिंहपुरा निवासी रामहेत कुमार बैरवा के पुत्र ने पेश की मिसाल
less than 1 minute read
May 18, 2024
Feature image

शादी के नाम पर लाखों-करोड़ों खर्च कर अपनी शान समझने वालों के लिए अधिशासी अभियन्ता पद पर कार्यरत मनोज कुमार बैरवा मिसाल बने है। इन्होंने 1 रुपया और नारियल के चढ़ावे के साथ शादी की रस्में पूरी की और उतने की खुश दिखाई दिए जितने बाकी जोड़े होते हैं। यह मिसाल अलवर जिले के करणपुरा पोस्ट के जयसिंहपुरा निवासी मनोज कुमार बैरवा पुत्र रामहेत ने पेश की है।

पेश की मसाल

जोधपुर नगर निगम के अधिशासी अभियन्ता पद पर कार्यरत मनोज कुमार बैरवा ने शगुन के तौर पर एक रुपए व नारियल लेकर शादी की है। विवाह राजगढ़ क्षेत्र के थानागाजाजी गांव में राकेश वर्मा की पुत्री प्रियंका वर्मा के साथ बिना दहेज के हुआ है। उन्होंने बताया कि जिस लडकी को उसके घरवाले भेज रहे हैं, वो भी तो दहेज से बढकर है। दहेज लेना अभिशाप है। मनोज के पिता ने बताया कि दहेज जैसी कुप्रथा का अन्त होना चाहिए।

Updated on:
18 May 2024 03:09 pm
Published on:
18 May 2024 03:09 pm