अलवर

सरसों की बंपर आवक से मंडी में व्यवस्था गड़बड़ाई, लग रहा जाम

अलवर. जिले के बड़ौदामेव कस्बे की कृषि मंडी में इन दिनों सरसों की बंपर आवक हो रही है। इसके चलते यहां की व्यवस्थाएं भी गड़बड़ाने लगी है। मंडी में सीमित स्थान और क्षमता से अधिक माल पहुंचने के कारण किसानों को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के साथ घंटों बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। […]

2 min read
Mar 19, 2026

अलवर. जिले के बड़ौदामेव कस्बे की कृषि मंडी में इन दिनों सरसों की बंपर आवक हो रही है। इसके चलते यहां की व्यवस्थाएं भी गड़बड़ाने लगी है। मंडी में सीमित स्थान और क्षमता से अधिक माल पहुंचने के कारण किसानों को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के साथ घंटों बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। इससे सड़क पर वाहनों की कतार लग रही है।

किसानों का कहना है कि मंडी में एक साथ सभी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलने से उन्हें अलवर-भरतपुर रोड पर ही अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे सड़क पर एक-एक किलोमीटर तक कतार लग जाती है और जाम से आम राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।मंडी की क्षमता लगभग 5 से 6 हजार कट्टों की

व्यापारियों के अनुसार मंडी की क्षमता लगभग 5 से 6 हजार कट्टों की ही है, जबकि इन दिनों प्रतिदिन 10 से 13 हजार कट्टों की आवक हो रही है। सरसों की अधिक आवक के कारण कई बार दोपहर करीब एक बजे ही मंडी का गेट बंद करना पड़ता है, जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। किसानों और व्यापारियों ने बताया कि मंडी में पर्याप्त जगह और व्यवस्थित पार्किंग नहीं होने से हर वर्ष ऐसी स्थिति बनती है। उन्होंने पर्याप्त पार्किंग की मांग की है, ताकि जाम और अव्यवस्था से राहत मिल सके।पेयजल की भी कमी

आरोप है कि मंडी में पेयजल की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है। यहां केवल एक बोर है, जिसमें कई बार पानी कम हो जाता है। इससे किसानों और व्यापारियों को पानी पीने के लिए बाहर जाना पड़ता है। किसानों और व्यापारियों ने प्रशासन से मंडी में पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

..................

पार्किंग के बारे में अवगत कराया थामंडी में मोटरसाइकिल से जाम लग रहा है। इस बारे में पूर्व में भी बाइक पार्किंग के बारे में अवगत कराया था। अभी तक पार्किंग व्यवस्था नहीं हुई है। बाइक की वजह से माल की तुलाई में परेसानी हो रही है।चिरंजीलाल चौधरी, मंडी अध्यक्ष, बडौदामेव।

Published on:
19 Mar 2026 12:25 am
Also Read
View All

अगली खबर