20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आकाशिय बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर फटा, इलाके में हडक़ंप

खैरथल. शहर की पुरानी आबादी क्षेत्र में स्थित रेल फाटक संख्या 92 के पास बुधवार शाम को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ट्रांसफार्मर फट गया। तेज धमाके के साथ हुए इस हादसे से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल बन गया।शाम के समय अचानक काले बादल छाने के […]

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kailash Sharma

Mar 19, 2026


खैरथल. शहर की पुरानी आबादी क्षेत्र में स्थित रेल फाटक संख्या 92 के पास बुधवार शाम को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक ट्रांसफार्मर फट गया। तेज धमाके के साथ हुए इस हादसे से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा- तफरी का माहौल बन गया।
शाम के समय अचानक काले बादल छाने के बाद बारिश शुरू हुई। तेज गडगड़़ाहट के साथ बिजली पास में लगे ट्रांसफार्मर पर गिर गई। बिजली गिरते ही धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे तेल बाहर बहने लगा।
भिवाड़ी. उद्योग नगरी में बुधवार शाम को करीब छह बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक जमकर मेघ बरसे। शाम को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। शाम को पांच बजे तक धूप निकली और सामान्य मौसम रहा। इसके बाद एकाएक तेज हवा चलने और बादल छाने लगे। आसमान में तेज बिजली कौंदने लगी। इसके बाद शुरू हुआ तेज हवा चलने का सिलसिला। तेज हवा के साथ बारिश होने लगी।
किशनगढ़बास. कस्बे में बुधवार शाम को लगभग डेढ़ घंटे से बरसात में सडक़ों पर भर पानी । बाजार में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पानी निकासी नहीं होने से परेशान रहे।
खैरथल. कस्बे में बुधवार शाम पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से खैरथल शहर और आसपास के क्षेत्रों में अचानक मौसम बदल गया। करीब पांच बजे घने काले बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई, जो लगभग पंद्रह मिनट तक जारी रही। बारिश से तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली।
कोटकासिम. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। शाम करीब 6 बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया। मौसम के इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के माथे पर ङ्क्षचता की लकीरें उभर आई हैं।
हरसौली. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और कई जगहों पर हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली। मौसम के इस बदलाव ने किसानों की ङ्क्षचता बढ़ा दी है। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस समय सरसों की फसल की कटाई पूरे जोर-शोर से चल रही है।