अलवर

राजस्थान: शादी में ढोल बजाते आया हार्ट अटैक, हुई मौत

अलवर शहर में एक विवाह समारोह के दौरान खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। ढोल की थाप पर चल रहा उत्सव उस समय थम गया, जब ढोल बजा रहे एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
less than 1 minute read
Feb 22, 2026
Heart Attack
प्रतीकात्मक तस्वीर-एआई

अलवर। शहर में एक विवाह समारोह के दौरान खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। ढोल की थाप पर चल रहा उत्सव उस समय थम गया, जब ढोल बजा रहे एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे की है।

जानकारी के अनुसार डालचंद (45) पुत्र बाबूलाल निवासी अखैपुरा कटी घाटी स्थित एक मैरिज गार्डन में आयोजित विवाह समारोह में ढोल बजा रहा था। इस दौरान अचानक उसके सीने में तेज दर्द उठा और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक डालचंद अविवाहित था।

थाने के एएसआइ शंकर लाल ने बताया कि परिजनों ने बीमारी के कारण मौत होना बताया है और किसी पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। जिसके कारण आवश्यक कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Updated on:
22 Feb 2026 01:53 pm
Published on:
22 Feb 2026 01:53 pm