अलवर

Alwar News: ठगों ने QR कोड से निकाला ठगी का नया पैंतरा, स्कैन करते ही लग रहा चूना; फिर ऐसे खुला राज

Alwar News: ठगों ने एक नई ठगी का तरीका अपनाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 14 Apr 2025, 2:25 PM IST
Feature image

अलवर। शिवाजी पार्क सब्जी मंडी के व्यापारियों के साथ रविवार को बड़ा स्कैम होते-होते रह गया। यहां व्यापारियों की थड़ियों पर लगे ऑनलाइन पेमेंट के स्कैनर पर कुछ बदमाशों ने अपने स्कैनर चिपका दिए। सुबह जब ग्राहकों ने ऑनलाइन पेमेंट किया तो पैसा नहीं पहुंचा। जांच की तो सामने आया कि बारकोड स्कैन करने पर किसी और का नाम आ रहा है। इस संबंध में व्यापारियों ने शिवाजी पार्क थाना में शिकायत दी है।

बताया जा रहा है कि करीब 80 दुकानों पर इस तरह स्कैनर पर ठगों ने अपना स्कैनर चिपका दिया था। सुबह सब्जी विक्रेता देव खेमाणी, उदित सैनी और नरेंद्र जाटव के यहां ग्राहकों ने सब्जियां खरीदी तो ऑनलाइन पैसा डालने के बाद भी मशीन से पैसा प्राप्त होने की आवाज नहीं आई। इस पर व्यापारियों को शक हुआ तो उन्होंने जांचा तो यह सच्चाई सामने आई। तीन ग्राहकों से पेमेंट नहीं मिलने के बाद ही मामला खुल गया नहीं तो लाखों रुपए का नुकसान हो जाता।

रात को चौकसी बढ़ाई जाए

व्यापारियों का कहना है कि मंडी बंद होने के बाद असामाजिक तत्वों का यहां डेरा हो जाता है जो शराब पीते हैं और कई प्रकार के नशे करते हैं। इसलिए रात्रि गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

पहले भी मंडी में टूट चुके ताले

पुलिस को दी गई शिकायत में व्यापारियों ने कहा कि 15-20 दिन पहले भी मंडी में कई व्यापारियों की दुकानें के ताले टूट गए थे। इस संबंध में शिकायत दी गई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

Updated on:
14 Apr 2025, 2:25 PM IST
Published on: