अलवर

Alwar Accident: भीषण सड़क हादसे में RAC जवान की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे, नाईट ड्यूटी से लौट रहे थे घर

Rajasthan Road Accident: अलवर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरएसी के जवान की जान चली गई। नाईट ड्यूटी से लौटेते वक्त उनकी कार का टायर अचानक फट गया और कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026
कार के उड़े परखच्चे और मृतक आरएसी जवान अशोक कुमार मीणा की फाइल: पत्रिका

RAC Jawan Ashok Kumar Meena Died: अलवर जिले के मालाखेडा राजगढ़ रोड पर शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। रात्रि ड्यूटी से लौट रहे आरएसी जवान अशोक कुमार मीणा की निजी कार का टायर अचानक फट गया।

अनियंत्रित कार तेज रफ्तार में जयंती फैक्ट्री के पास सीधे पेड़ से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में जवान की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें

‘पत्नी के अपने ही जीजा से संबंध, फिर बच्चा हुआ…’ हाईकोर्ट ने पति की याचिका खारिज कर लगाया 50 हजार का जुर्माना

3 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मालाखेडा थाना क्षेत्र के कोठारी का बास निवासी 48 वर्षीय अशोक कुमार मीणा रात्रि ड्यूटी पर तैनात थे। उनके पीछे पत्नी और तीन बच्चे हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। मृतक के पिता रामकिशन मीणा विद्युत विभाग से सेवानिवृत्त हैं। जवान की मौत की खबर से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ। अशोक कुमार मीणा अपनी निजी कार से ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार का टायर अचानक फट गया, जिससे संतुलन बिगड़ गया। तेज रफ्तार में गाड़ी सीधे पेड़ से टकराई। पुलिस ने मौके पर दुर्घटनाग्रस्त कार का मुआयना किया और पाया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

ये भी पढ़ें

राजस्थान में हृदयविदारक…बाप ने दराती से मासूम बेटे का गला रेता, फिर जहर खाकर खत्म कर ली अपनी भी जिंदगी

Published on:
27 Feb 2026 01:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर