अलवर

मंत्रिमंडल फेरबदल क्या सिर्फ अफवाह, क्या बोले पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया

Rajasthan Politics: अलवर में सतीश पूनिया ने मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं को अफवाह बताया है। ये बात उन्होंने अलवर में एक निजी प्रोग्राम में मीडिया से बात करते हुए बताई। जानिए आगे क्या बोले सतीश पूनिया।

less than 1 minute read
Mar 02, 2026
Feature image
फोटो- सतीश पूनिया

Rajasthan Politics: अलवर में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश पूनिया ने मंत्रिमंडल फेरबदल को लेकर चल रही चर्चाओं को राजनीतिक गॉसिप बताया। उन्होंने कहा कि दूल्हा तय हो जाए तो इतनी जल्दी नहीं बदलता और किसी भी बदलाव को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए। उनके अनुसार भाजपा में व्यक्तियों को अवसर दिया जाता है और आमतौर पर पांच साल बाद ही आकलन होता है।

कद और पद से बड़ा कार्यकर्ता भाव

पूनिया ने कहा कि उन्होंने सामान्य कार्यकर्ता के रूप में राजनीति की शुरुआत की है। संगठन हमेशा सर्वोपरि है। कद और पद की चर्चा होती रहती है लेकिन कार्यकर्ता का भाव स्थायी रहता है।

चुनावी राजनीति पर टिप्पणी

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज भी पुराने ढर्रे पर चल रही है और नई पीढ़ी के मुद्दों को समझने में पीछे है उनके अनुसार देश की जनता प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा करती है और समय के साथ राजनीति का स्वरूप बदला है। उनका कहना है कि कभी कांग्रेस की तूती थी लेकिन अब समय बदल गया है।

कानून व्यवस्था पर दावा

राजस्थान की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल की तुलना में अपराध में कमी आई है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर फोकस है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय बैठकें हुई हैं। आने वाले समय में व्यवस्था और बेहतर होने की बात कही।

वोटर सूची शुद्धिकरण को बताया सकारात्मक

पूनिया ने एसआईआर प्रक्रिया को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे मृत और डुप्लीकेट नाम हटेंगे और वास्तविक मतदाताओं को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह किसी पंथ या समुदाय के खिलाफ नहीं बल्कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने का कदम है।

Updated on:
02 Mar 2026 07:14 pm
Published on:
02 Mar 2026 07:00 pm