
फोटो- AI
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर के रणथंभौर क्षेत्र स्थित एक होटल में काम कर रहे कर्मचारी की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हरिकेश मीणा (32) हाउसकीपिंग का कार्य करता था। रविवार शाम वह होटल में बिजली से जुड़े काम के दौरान करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही होटल प्रबंधन ने पुलिस और परिजनों को जानकारी दी और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
घटना के बाद सोमवार सुबह परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने शेरपुर तिराहे पर सड़क जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। बाद में प्रदर्शनकारी कुंडेरा-सवाई माधोपुर मार्ग पर हेलीपैड के पास धरने पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने होटल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था में कमी के कारण हादसा हुआ। परिजन मृतक के परिवार के लिए उचित मुआवजा और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
02 Mar 2026 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
