17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime: बॉयफ्रेंड ने किया नाबालिग से बलात्कार, आरोपी का साथी भी संबंध बनाने के लिए बनाता रहा दबाव

Sawai Madhopur Rape Case: राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
8 year old girl raped after entering her home shocking incident in bareilly up

representative picture (patrika)

सवाईमाधोपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले में नाबालिग से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोलह वर्षीय नाबालिग से छेड़छाड़ व बलात्कार के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण की जांच जारी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीड़िता ने आरोपियों के विरुद्ध दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि पहले सोशल मीडिया के माध्यम से उससे संपर्क कर दोस्ती की। इसके बाद बॉयफ्रेंड बने युवक ने ही हैवानियत कर डाली। आरोपी ने एक दिन डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया।

आरोपी का साथी भी लड़की पर बनाता था दबाव

दूसरा आरोपी भी सोशल मीडिया पर लगातार दबाव बनाता रहा और संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का प्रयास करता रहा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उसका पीछा करता था और जहां भी वह जाती, वहां पहुंचकर छेड़छाड़ करता था।

दोनों आरोपियों को भेजा जेला

पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए गए।