
वजीरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (फोटो: पत्रिका)
3 Children Died In Gangapur City: राजस्थान के गंगापुर सिटी क्षेत्र के वजीरपुर उपखंड के मीणा बड़ौदा गांव में होली के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई। जहां एक ही परिवार के 3 मासूम बच्चों के शव घर में मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार मृतकों में 7 वर्षीय बालिका, 4 वर्षीय बालक और करीब डेढ़ साल का मासूम बेटा शामिल है। तीनों बच्चे एक ही परिवार के थे। घटना के समय उनकी मां संगीता घर पर मौजूद नहीं थी और वह फिलहाल लापता बताई जा रही है।
ग्रामीणों को जब घर में कोई हलचल नजर नहीं आई तो उन्हें शक हुआ। अंदर जाकर देखने पर तीनों बच्चे अचेत अवस्था में मिले। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
मां की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। लेकिन मां के लापता होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से ही मीणा बड़ौदा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और डर का माहौल है।
Updated on:
02 Mar 2026 02:49 pm
Published on:
02 Mar 2026 02:47 pm
बड़ी खबरें
View Allसवाई माधोपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
