अंबिकापुर

मोबाइल में बज रहा गाना सुन पहुंचा भाई तो फांसी के फंदे पर फडफ़ड़ा रहा था छोटा भाई, नीचे उतारा तो…

मातम में बदल गई दशहरे की खुशियां, बड़ा भाई मोबाइल में बज रहे गाने को सुनकर पहुंचा था पेड़ तक
2 min read
Hanging
Hanging

अंबिकापुर. 16 वर्षीय एक किशोर दशहरे की शाम घर से निकला और पेड़ पर फांसी का फंदा बनाकर झूल गया। उसका बड़ा भाई जब खोजते हुए पहुंचा तो गाने की आवाज सुन पेड़ तक पहुंचा। पास गया तो भाई फंदे पर फडफ़ड़ा रहा था।

फिर शोर मचाकर उसने अन्य लोगों को बुलाया। नीचे उतारकर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी चल ही रही थी कि उसने वहीं दम तोड़ दिया। किशोर की मौत से परिवार के दशहरे की खुशियां मातम में बदल गईं।


गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुखरी निवासी चैतुराम पिता स्व. लझुराम पंडो उम्र 16 वर्ष ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। दशहरा की शाम किशोर घर में किसी को बिना कुछ बताए मोबाइल में गाना सुनते-सुनते घर से बाहर निकला। घंटों बाद भी वह जब घर वापस नहीं आया तो उसका बड़ा भाई राजू उसे खोजने के लिए गया।

भाई घर से कुछ ही दूरी पर गया ही था कि उसे एक पेड़ के पास गाने की आवाज सुनाई दी। उसने भाई को बुलाने आवाज लगाई लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया। इसके बाद वह पेड़ के पास गया तो उसे एक पेड़ पर झूलता किशोर का शव दिखा। जब वह नजदीक जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए।

छोटा भाई रस्सी का फंदा बनाकर झूला हुआ था तथा छटपटा रहा था और उसके मोबाइल में गाना बज रहा था। अपने छोटे भाई को फांसी के फंदे पर तड़पता देख वह जोर-जोर से चिल्लाने लगा। उसकी आवाज सुनकर परिजन सहित मौके पर ग्रामीण इक_ा हो गए।


फांसी के फंदे से उतारा लेकिन हो गई मौत
फांसी पर लटके किशोर को ग्रामीणों की मदद से नीचे उतारा गया। फांसी के फंदे से उतारने के कुछ देर बाद तक वह तड़पता रहा। परिजन उसे अस्पताल ले जा पाते इससे पहले उसकी मौत हो गई। सूचना पर गांधीनगर पुलिस पहुंची और शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

Published on:
20 Oct 2018 09:07 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: लिव-इन-रिलेशनशिप में रहे रहे युवक ने काटा अपना गला, फिर युवती ने भी रेंत लिया गला, प्रेमी की मौत

Teacher’s Protest: शिक्षक बोले- प्रमोशन में टेट अनिवार्य किया तो करेंगे उग्र आंदोलन, अंबिकापुर में 2000 से अधिक ने निकाली टेट मुक्ति महारैली

Ambikapur To Italy: इटली के पति-पत्नी बने रिद्धि-सिद्धि के नए माता-पिता, जाने से पहले दोनों ने 3 महीने तक सीखी अंग्रेजी

Ambikapur Snake bite: रात 1.30 बजे पत्नी उठी, बोली- किसी चीज ने काट लिया, पति ने टॉर्च जलाया तो खाट पर था करैत सांप, हुई मौत

Surguja News: खुखड़ी बीनने गए ग्रामीणों की अचानक पेड़ पर पड़ी नजर, दुपट्टे से लटकी थी प्रेमी जोड़े की लाश