अंबिकापुर

2 लड़कियां घर में बोलकर निकलीं कि जा रहे हैं मॉर्निंग वॉक पर, अब पुलिस और घरवाले हैं परेशान

एक-दूसरे के पड़ोस में ही रहने वाली 12 व 11 साल की 2 बालिकाएं हो गईं लापता, पुलिस खोजबीन में जुटी
less than 1 minute read
Police
Police

अंबिकापुर. शहर से लगे बधियाचुआं से शनिवार की सुबह से 2 बालिकाएं लापता हो गईं हैं। दोनों एक-दूसरे की पड़ोसी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मॉर्निंग वॉक पर जाने की बात कहकर घर से निकलीं थीं।

इसके बाद से दोनों वापस नहीं लौटीं। इसकी शिकायत दोनों के परिजन ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस 363 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।


अंबिकापुर शहर से लगे ग्राम बधियाचुआं निवासी 48 वर्षीय सोमारी दास अपनी भतीजी 12 वर्षीय आरती दास को अपने साथ रखती थी। शनिवार की सुबह 6 बजे आरती व पड़ोस की ही रहनेवाली 11 वर्षीय सुहानी सारथी दोनों मॉर्निंग वॉक की बात कहकर घर से निकलीं थीं।

इसके बाद से दोनों घर नहीं लौटीं। दोनों के परिजन ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की पर दोनों का पता नहीं चला। थक-हारकर आरती की बुआ ने सोमवार को घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है।

पुलिस मामले में धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों की तलाश में जुट गई है।

Updated on:
08 Oct 2018 09:09 pm
Published on:
08 Oct 2018 09:09 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष