अंबिकापुर

दशकर्म में शामिल होने जा रहीं 5 महिलाएं सड़क हादसे की शिकार, स्कॉर्पियो ने लिया चपेट में

रिश्तेदार के घर ऑटो में सवार होकर जाने के दौरान हुआ हादसा, गंभीर स्थिति में पहुंचाया गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल, चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार
2 min read
Injured women
Injured women

अंबिकापुर. अपने रिश्तेदार के घर दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने आधा दर्जन से अधिक महिलाएं ऑटो में सवार होकर बुधवार की दोपहर जा रही थीं। वे अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर पहुंची ही थीं कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी।

हादसे में ऑटो सवार 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उनका इलाज जारी है। हादसे के बाद चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।


दरिमा थानांतर्गत ग्राम रकेली निवासी एक परिवार की आधा दर्जन से अधिक महिलाएं किराए के ऑटो में सवार होकर बुधवार की दोपहर दशकर्म कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकली थीं। कार्यक्रम बनारस मार्ग से लगे ग्राम बलसेढ़ी में रिश्तेदार के घर आयोजित था।

ऑटो ने बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर सांडबार बेरियर पार ही किया था कि सामने से तेज रफ्तार में आ रही स्कॉर्पियो क्रमांक सीजी 15 डी-9585 के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए तथा उसमें सवार 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद ड्राइवर स्कॉर्पियो वहीं छोड़कर फरार हो गया।

इधर घायल महिलाओं को सड़क पर कराहता देख राहगीरों ने मणिपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिलाओं को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सभी का इलाज जारी है। इधर पुलिस ने स्कॉर्पियो जब्त कर चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


ये महिलाएं हुईं हैं घायल
हादसे में सुमित्रा पति रामेश्वर 20 वर्ष, कैलाशपति पति जागिर राम 40 वर्ष, तिलमनिया पति सुरेंद्र 25 वर्ष, गणकुंवर पति भूरा राम 40 वर्ष तथा कौशल्या पति अन्नप्राशन 50 वर्ष शामिल हैं।

Published on:
04 Oct 2018 06:29 pm
Also Read
View All
IPS Son’s Beaten: आईपीएस के बेटे की बेल्ट और कड़े से बेदम पिटाई, आरोपी बोले- तेरा बाप Police ऑफिसर है तो हमारा क्या कर लेगा?

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव के भतीजे से मारपीट, लूटे रुपए, आरोपी बोले- हम यहां के दादा हैं

Customer Service Center Robbery: ग्राहक सेवा केंद्र में 2 बार घुसे चोर, ले उड़े 4.51 लाख, आरोपी CCTV में कैद, फिर भी नहीं पकड़ पा रही पुलिस

Surguja Crime News: 3 दिन से गायब 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, आधे कपड़े गायब, खेत में घसीटे जाने के भी निशान

Surguja Police: पुलिस डॉग ‘कोका’ ने 2 लाख की चोरी का किया पर्दाफाश, सबूत सूंघकर सीधे पहुंचा चोरों के घर, मिलेगा इनाम