अंबिकापुर

बेटी ने कुएं में झांका तो उड़ गए होश, भागती हुई घुसी घर में और मां को बताई ये बात, फिर…

Ambikapur incident: थोड़ी ही देर में घर में पसर गया मातम, मॉर्निंग वॉक पर गया पिता 24 घंटे बाद भी नहीं आया था घर
less than 1 minute read
बेटी ने कुएं में झांका तो उड़ गए होश, भागती हुई घुसी घर में और मां को बताई ये बात, फिर...
Dead body into the well

अंबिकापुर. एक वृद्ध शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकला था लेकिन वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसे घर से गायब हुए 24 घंटे से अधिक बीत चुके थे लेकिन वापस नहीं लौटा था। रविवार की दोपहर उसकी बेटी बाड़ी की साफ-सफाई करने गई थी। (Ambikapur incident)

इसी दौरान उसने कुएं में झांका तो पिता की लाश (Father drowned into the well) देख वह बदहवास घर के भीतर भागी। उसने अपनी मां को ये बात बताई तो वहां सन्नाटा पसर गया। फिर वहां कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया।


घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के फूंदूरडिहारी की है। अंबिकापुर के महुआपारा निवासी प्रहलाद राम कनौजिया उम्र 69 वर्ष शनिवार की सुबह से घर से लापता था। हर रोज की तरह वह शनिवार की सुबह 5 बजे घर से टहलने के लिये निकला था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा।

परिजन ने अपने स्तर पर वृद्ध की काफी खोजबीन लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे जब उसकी बेटी चंदा सफाई करने के लिये बाड़ी की ओर गई तो उसने कुएं में झांक कर देखा तो पिता का शव पानी में तैर (Father drowned) रहा था।

इसके बाद परिजन ने घटना की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया।


कैसे गिरा कुएं में पता नहीं
वृद्ध कुएं में कैसे गिरा, इसका पता नहीं चल सका है। वहीं कुएं में डूबकर मौत हो जाने से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

अंबिकापुर की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- ambikapur r Crime

Updated on:
10 Nov 2019 09:15 pm
Published on:
10 Nov 2019 09:15 pm
Also Read
View All
Surajpur Road Accident: पैरेंट्स मीटिंग में पिता के साथ स्कूल गई थी 13 वर्षीय छात्रा रिद्धिमा, लौटते समय ट्रैक्टर से कुचलकर मौत

Surguja Road Accident: मातम में बदलीं करमा की खुशियां, कार्यक्रम देखने जा रहे 2 सगे भाइयों की सड़क हादसे में मौत

Ambikapur News: महिला असिस्टेंट इंजीनियर ने मकान का सौदा कर विद्युत ठेकेदार को दिया 16 लाख का झटका, अब रायपुर में है ईई

Ambikapur News: कायाकल्प योजना के तहत जिस अस्पताल ने छत्तीसगढ़ में लहराया था परचम, निरीक्षण में फेल, सीएमएचओ ने मांगा जवाब

Surguja News: फसल बचाने लगाया करंट प्रवाहित तार, फंसकर युवक की मौत, घंटों नहीं मिला शव वाहन, पहुंचीं नपं अध्यक्ष