अंबिकापुर

इस सीट पर भाजपा ने 2 को बनाया मंत्री, क्या लोकसभा चुनाव में मिलेगी कुर्सी, सियासी समीकरण से समझें

Lok Sabha Elections 2024: सभी विधानसभा सीटें भाजपा के पास होने के कारण सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के 2 कैबिनेट मंत्रियों व 6 विधायकों की साख अब लोकसभा चुनाव में दांव पर लगी है।
2 min read
rahul_gandhi_and_pm_modi.jpg

Lok sabha Election News: हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को सरगुजा क्षेत्र में 8-0 से मात दी है। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीट (Vidhansabha seat) भाजपा के कब्जे में हैं। 8 में से 7 सीटें भाजपा ने बड़ी मार्जिन से जीती है। एकमात्र अम्बिकापुर सीट को भाजपा ने मात्र 94 वोटों के अंतर से जीता है। सभी विधानसभा सीटें भाजपा के पास होने के कारण सरगुजा लोकसभा क्षेत्र (Lok Sabha constituency) के 2 कैबिनेट मंत्रियों व 6 विधायकों की साख अब लोकसभा चुनाव में दांव पर लगी है।

हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में क्षेत्र के सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस (Congress) का कब्जा था और लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के कारण पार्टी के मंत्री-विधायकों की साख पर दाग लगा था। इनमें कांग्रेस के तीन मंत्री थे। सरगुजा लोकसभा क्षेत्र में 8 विधानसभा सीटों में से रामानुजगंज के विधायक रामविचार नेताम व भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े कैबिनेट मंत्री हैं। ऐसे में दोनों मंत्री व 6 विधायक मिलकर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाकर अपनी साख बचा पाएंगे कि नहीं, अब इसी पर सबकी नजरें हैं।

2019 में हुए लोकसभा चुनाव के समय सरगुजा लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। इसके बाद भी भाजपा से रेणुका सिंह सासंद बनीं थीं। कांग्रेस क्षेत्र की सभी विधानसभा सीटें तो जीत गई थी पर लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था। इस समय क्षेत्र से तीन मंत्री भी थे। इनमें टीएस सिंहदेव स्वास्थ्य मंत्री, अमरजीत भगत खाद्य मंत्री व प्रेमसाय टेकाम शिक्षा मंत्री थे।

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के भटगांव विधानसभा चुनाव में लक्ष्मी राजवाड़े ने 43 हजार 962 वोटों के अंतर से कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े को हराया था। यह सरगुजा के परिपेक्ष्य में सबसे बड़ी जीत थी। इसके बाद प्रेमनगर विधानसभा में भुलन सिंह मरावी ने 33 हजार 290 वोटों से कांग्रेस के दिग्गज नेता खेलसाय सिंह को हराया था।

सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के भटगांव विधानसभा चुनाव में लक्ष्मी राजवाड़े ने 43 हजार 962 वोटों के अंतर से कांग्रेस के पारसनाथ राजवाड़े को हराया था। यह सरगुजा के परिपेक्ष्य में सबसे बड़ी जीत थी। इसके बाद प्रेमनगर विधानसभा में भुलन सिंह मरावी ने 33 हजार 290 वोटों से कांग्रेस के दिग्गज नेता खेलसाय सिंह को हराया था।

Updated on:
13 Apr 2024 08:57 am
Published on:
12 Apr 2024 05:29 pm
Also Read
View All